{"_id":"5c1b865cbdec22571918fb94","slug":"amit-shah-will-attend-the-meeting-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"25 दिसंबर को लखनऊ में अमित शाह देंगे कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 दिसंबर को लखनऊ में अमित शाह देंगे कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र
Thu, 20 Dec 2018 05:39 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 20 Dec 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 दिसंबर को राजधानी लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी शामिल होंगे। अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसके सहारे जमीनी समीकरण दुरुस्त करने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान अमित शाह बूथ अध्यक्षों को संबोधित कर आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का मंत्र देंगे। साथ ही बूथों पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं से बातचीत कर जमीनी थाह लेंगे। इसके अलावा अलग-अलग इलाकों की चुनौतियां समझेंगे, ताकि चुनावी मुकाबले की मुकम्मल तैयारी की जा सके।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में प्रदेश से 74 प्लस सीटों का लक्ष्य हासिल करने के लिए चुनावी सेना को सक्रिय करने में जुटी भाजपा ने कार्यकर्ताओं को फरवरी तक का एजेंडा सौंप दिया है। प्रदेश पदाधिकारियों की बुधवार को भाजपा मुख्यालय पर हुई बैठक में तय किया गया है कि जनवरी-फरवरी के बीच सभी क्षेत्रों में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन किए जाएंगे।
विज्ञापन
बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन 15 जनवरी से
बैठक में तय किया गया कि सांगठनिक लिहाज से बने सभी छह क्षेत्रों में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन किए जाएं। ये सम्मेलन 15 जनवरी से 10 फरवरी के बीच किए जाएंगे। इसी प्रकार भाजपा के सहकारिता, विधि, शिक्षक , व्यापार प्रकोष्ठों के सम्मेलन 20 दिसंबर से 10 जनवरी तक होंगे। भाजपा ने घर-घर पहुंचने के लिए 26 जनवरी से निकलने वाली कमल ज्योति विकास यात्रा को अब 26 फरवरी से शुरू करने का फैसला किया है।
गठबंधन ध्वस्त होगा
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दावा किया कि प्रदेश में कोई गठबंधन सफल नहीं होगा। जनता को पता है कि कमजोर दलों के गठबंधन विकास को रोकते हैं। भाजपा के सामने सारे गठबंधन ध्वस्त होंगे।