फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amit shah should be arrested: shobha ojha

अमित शाह की गिरफ्तारी हो: शोभा ओझा

Sun, 06 Apr 2014 09:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 06 Apr 2014 09:52 AM IST
विज्ञापन
amit shah should be arrested: shobha ojha

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता व महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी अमित शाह जिस तरह की सांप्रदायिक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


भाजपा विधायक सुरेश राणा व अमित शाह जिस तरह के बयान दे रहे हैं इससे लगता है कि भाजपा व आरएसएस अपने सांप्रदायिक एजेंडे पर ही चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि रीता बहुगुणा जोशी के नामांकन के माहौल को देखकर ऐसा लगता है कि वे एक लाख से अधिक वोटों से विजयी होंगी।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को इतिहास-भूगोल का ज्ञान नहीं है। उन्हें झूठ के सिवा कुछ नहीं आता है।

जनता क्या मोदी का चेहरा देखकर देगी वोट

amit shah should be arrested: shobha ojha

शोभा ने कहा‌ कि सात अप्रैल को पहले चरण का चुनाव होने जा रहा है। लेकिन भाजपा आज तक अपना चुनावी घोषणा पत्र ही जारी नहीं कर सकी है। ऐसे में क्या देश की जनता सिर्फमोदी का चेहरा देखकर वोट देगी।

उन्होंने कहा कि इस बार भी केंद्र में यूपीए-3 की ही सरकार बनेगी। करोड़ों रुपये खर्च करके भाजपा मोदी की लहर बता रही है जबकि किसी भी जगह उनका प्रभाव नहीं दिख रहा है।

कांग्रेस मुक्त भारत की बात मोदी करते हैं जबकि भाजपा मुक्त देश हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा में वरिष्ठ नेताओं की पूछ नहीं

amit shah should be arrested: shobha ojha
भाजपा के बड़े नेता लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह, मुरली मनोहर जोशी या सुषमा स्वराज सभी आज घुटन महसूस कर रहे हैं।

शोभा ओझा ने कहा कि कांग्रेस की महिला इकाई चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रत्येक लोकसभा वार 300 से 500 महिला कार्यकर्ता घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करेंगी।

प्रदेश की महिला कांग्रेस में आठ जोनल अध्यक्ष हैं। यहां पर प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के बाद ही बनाया जाएगा। जोनल व्यवस्था के तहत ही चुनाव में महिला कांग्रेस शामिल होगी।
विज्ञापन

विपक्ष नहीं चाहता कि महिलाएं आगे बढ़ें

amit shah should be arrested: shobha ojha
कांग्रेस ने 15 प्रतिशत दिए महिलाओं को टिकट शोभा ओझा ने एक प्रश्न के जबवा में कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को 15 फीसदी टिकट दिए हैं।

दूसरे दलों की अपेक्षा यह काफी अधिक है। पार्टी ने उन्हें टिकट दिया है जो जीतने वाले प्रत्याशी हैं। केंद्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी महिलाओं को 50 फीसदी तक आरक्षण देने की वकालत करते हैं।

33 फीसदी आरक्षण देने का बिल भी कांग्रेस लाई थी। लेकिन दूसरे दलों ने सहयोग नहीं किया। इस कारण यह पास नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed