फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amit shah press confrence at lucknow

अखिलेश कहें तो केंद्र एक दिन में ठीक कर देगा यूपी की कानून-व्यवस्था

Wed, 08 Jun 2016 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 08 Jun 2016 10:25 AM IST
विज्ञापन
amit shah press confrence at lucknow
- फोटो : ‌file photo
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मथुरा कांड को लेकर मंगलवार को सपा सरकार पर तीखा हमला बोला और कानून-व्यवस्था पर घेरा। राजधानी में प्रदेश कार्यालय में शाह ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कानून -व्यवस्था नहीं संभाल सकते तो एक प्रस्ताव पारित कराके केंद्र सरकार को भेज दें। 
विज्ञापन


केंद्र एक दिन में कानून-व्यवस्था ठीक कर देगा। पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा था कि मथुरा कांड में नक्सलियों की मौजूदगी पर सपा ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का इस्तीफा मांगा है। शाह ने कहा, कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है। 
विज्ञापन


बिसाहड़ा कांड को लेकर राजनाथ सिंह के परिवार पर माहौल बिगाड़ने के सपा नेताओं के आरोप पर उन्होंने पलटवार किया। कहा, ऐसे आरोप लगा रहे हैं तो उन्हें सरकार चलाना नहीं आता। उन्होंने पूछा, यूपी में किसकी सरकार है। मथुरा में लैब किसकी है? कहा, बिसाहड़ा में पंचायत से भाजपा का लेना-देना नहीं है। लोग शांतिपूर्वक एकत्र हुए, पंचायत की, इसका सभी को अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, सपा सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। छात्रवृत्ति में घोटाला हुआ। यादव सिंह पर सपा, बसपा नेताओं का कच्चा चिट्ठा सामने आ चुका है। बसपा सरकार के घोटालों की जांच में लीपापोती हो रही है। 

अपराधों और भ्रष्टाचार को लेकर सपा-बसपा में समझौता है। सपा सरकार, बसपा शासन के भ्रष्टाचारियों को छोड़ देती है तो बसपा, सपा के गुंडों को नहीं छेड़ती। सपा ने पूरे बुंदेलखंड को लूटकर रख दिया है। वहां अकाल पड़ा है लेकिन खनन घोटाला जारी है।

यूपी सरकार डाल रही केंद्र की योजनाओं में रोड़े

amit shah press confrence at lucknow
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने जितने अच्छे काम किए हैं, उनका फायदा यूपी के लोगों को नहीं मिल रहा है। राजनीतिक कारणों से सपा सरकार केंद्र की योजनाओं में रोड़े डाल रही है। 

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए प्रदेश सरकार ने अभी तक टेंडर भी नहीं किया। 14वें वित्त आयोग के काम शुरू नहीं हो पाए हैं। 75 में 40 जिलों में डीपीआर तक नहीं बनी। मनरेगा में ई-रजिस्टर नहीं बने, इसलिए लोगों को मजदूरी नहीं मिल पा रही है। शहरी आजीविका मिशन में केवल 1 फीसदी धन खर्च हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना में कछुआ गति से काम चल रहा है।
  
शाह ने कहा, मेरे ऊपर कोई आपराधिक मामला नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद के खिलाफ राजनीतिक मामले हैं। वे सपा, बसपा सरकार में दर्ज हुए हैं। भाजपा में कोई रामवृक्ष यादव नहीं है। रामवृक्ष और दूसरे मामलों में फर्क है।

उन्होंने कहा, यूपी के विधानसभा चुनाव में किसी को मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट करने पर कोई फैसला नहीं हुआ है। इसलिए किसी नाम पर चर्चा बेमतलब है।

 

यूपी चुनाव की मतगणना के बाद मायावती पर बोलूंगा

amit shah press confrence at lucknow

मायावती के आरोपों पर अमित शाह ने कोई टिप्पणी नहीं की। कहा, उनके आरोपों पर विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती होने के बाद बोलूंगा। दलितों को लुभाने के सवाल पर कहा, सपा दलितों का उत्पीड़न करती है, बसपा उनका इस्तेमाल करती है। दलित जानते हैं कि भाजपा उनके हितों का ख्याल रखती है। इसलिए उन्हें लुभाने की जरूरत नहीं है।

विधायकों की अपेक्षित संख्या न होने के बावजूद विधान परिषद चुनाव में दो प्रत्याशी खड़े करने और राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय प्रीति महापात्रा को समर्थन देने के सवाल पर उन्होंने चुटकी ली, आप खड़े हो जाइए, आपको भी समर्थन दे देंगे। कहा, हमारा उद्देश्य सपा- बसपा को हराना है। हम अतिरिक्त वोट देंगे, बाकी काम प्रत्याशी का है। हम खरीद-फरोख्त के खिलाफ हैं। 

शाह ने कहा, दो साल में मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा। 2015 में सरकार ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। आजादी के बाद यूरिया, बिजली, इथेनॉल और कोयले का सर्वाधिक उत्पादन हुआ है। बंदरगाहों से माल की सर्वाधिक आवाजाही हुई, रेलवे में सर्वाधिक पूंजी निवेश हुआ, सबसे ज्यादा एक्सप्रेस हाईवे और मोटर गाड़ियां बनीं, सर्वाधिक सॉफ्टवेयर निर्यात हुआ। अर्थव्यवस्था की विकास दर 7.9 फीसदी रही। देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, विदेशों में भारत का सम्मान बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed