फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amit Shah launches development schemes in amethi with smriti irani and Yogi adityanath

Video:शाह बोले- राहुल 3 साल का हिसाब मांगते हैं, अमेठी उनसे 3 पीढ़ियों का जवाब मांग रही है

Tue, 10 Oct 2017 08:18 PM IST
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी Updated Tue, 10 Oct 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah launches development schemes in amethi with smriti irani and Yogi adityanath
अमित शाह
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल के गढ़ अमेठी में तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कांग्रेस के शहजादे से पूछना चाहता हूं, मोदी जी के तीन साल का हिसाब मांगते हो, अमेठी आपकी तीन पीढ़ियों का जवाब मांगती है।
विज्ञापन


बता दें  कि अमित शाह यहां कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करने पहुंचे हैं। उनके साथ में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी  हैं।
विज्ञापन


शाह ने कहा कि अमेठी की जनता का हृदय से धन्यवाद करने के ‌लिए यहां पर उपस्थित हुआ हूं। बोले जीता हुआ प्रत्याशी तो कभी न आए, लेकिन हारा हुआ प्रत्याशी अमेठी को गले लगा ले। यहीं वजह है कि पांच में से चार सीटें बीजेपी जीती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



'इस देश में विकास के 2 मॉडल- एक गांधी दूसरा मोदी मॉडल'

Amit Shah launches development schemes in amethi with smriti irani and Yogi adityanath
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह
अमेठी नेहरू गांधी का गृह क्षेत्र है। मैं पूछना चाहता हूं, जब तक बीजेपी की सरकार नहीं आई तब तक अमेठी के विकास के लिए कुछ हुआ है? 

कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी से पूंछना चाहता हूं, तीन पीढ़ियों तक अमेठी की जनता ने वोट दिया, आप हमारे तीन साल का हिसाब मांगते हो, ये अमेठी की जनता तीन पीढ़ी का हिसाब मांगती है।

राहुल गांधी से सवाल पूछना चाहता हूं कि राहुल जी आप बताइए इतने साल से आप सांसद हैं, अब तक अमेठी में कलेक्टर ऑफ‌िस क्यों नहीं बना? गरीबों को आवास क्यों नहीं मिले? टीवी अस्पताल क्यों नहीं बना? आकाशवाणी का एफएम क्यों नहीं बना? 

इस देश में विकास के दो मॉडल हैं, एक गांधी परिवार का मॉडल और दूसरा मोदी मॉडल। अपनी एक दिन की यात्रा पर आज दोपहर 12 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अमेठी पहुंच गए।

स्मृति का बिना नाम लिए राहुल पर करारा तंज

Amit Shah launches development schemes in amethi with smriti irani and Yogi adityanath
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
अमित शाह से पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा जो रिले ट्रांसमिशन और एफएम स्टेशन के बीच का फर्क नहीं समझता  वो संसद विकास के ऊपर ज्ञान दे ये कितना शोभा देता है। स्मृति बोलीं- ये कांग्रेस के लिए चिंता का विषय है।
 

योगी के निशाने पर राहुल और रॉबर्ट वाड्रा

Amit Shah launches development schemes in amethi with smriti irani and Yogi adityanath
अमेठी में सीएम योगी
योगी आदित्यनाथ ने अमेठी में कांग्रेस और रॉबर्ट वाड्रा को आड़ें हाथों लिया। किसानों की जमीन के मुद्दे को उठाते हुए योगी ने कहा कि किसानों की जमीन पर या तो उद्योग लगेगा या फिर किसानों को वापस होगी। इसे किसी परिवार या फाउंडेशन की जागीन नहीं बनने देंगे।

रॉबर्ट वाड्रा पर हमला बोलते हुए कहा कि कहीं पर दामाद जमीन हड़पे और कहीं पर बेटा ये अब यूपी में नहीं चल पाएगा। सम्राट साईकिल के नाम पर जमीन को राजीव गांधी फाउंडेशन के नाम पर हड़पने की साजिश हो रही है, इसे होने नहीं देगें। अमेठी के विकास के साथ साथ हम पूरे उत्तर प्रदेश का विकास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed