{"_id":"5b65c43d4f1c1b05468b5d8c","slug":"amit-shah-is-murder-accused-says-rahul-gandhi-case-registered-against-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह को हत्या अभियुक्त बताने पर राहुल गांधी के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह को हत्या अभियुक्त बताने पर राहुल गांधी के खिलाफ केस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 04 Aug 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह-राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को हत्या का अभियुक्त बताने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ शनिवार को कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है। एसीजेएम प्रथम अनुराग कुरील ने को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन की ओर से दायर किए गए मुकदमे को एडमिट करके उनका बयान दर्ज करने के लिए 29 अगस्त की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात थाने के बजरंग नगर हनुमानगंज निवासी विजय मिश्र भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन हैं। उन्होंने शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया है।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि कर्नाटक चुनाव के दौरान आठ मई 2018 को बंगलुरु में आयोजित प्रेसवार्ता में राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा जो कि ईमानदारी व स्वच्छता की राजनीति करती है, उसका राष्ट्रीय अध्यक्ष एक हत्या अभियुक्त है।
विज्ञापन
परिवादी की ओर से आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी ने यह भी कहा था कि जज लोया केस में सुप्रीम कोर्ट में अमित शाह को हत्या अभियुक्त माना है। यू ट्यूब एवं विभिन्न वेबसाइटों पर पड़े राहुल गांधी के प्रेसवार्ता में कही गई बातों की जानकारी परिवादी को हुई। पार्टी से जुड़े होने के नाते परिवादी की भी भावना आहत हुई है और समाज में मानहानि भी हुई है।
दोपहर बाद दो बजे एसीजेएम प्रथम अनुराग कुरील की कोर्ट में मामला सुनवाई के लिए पेश किया गया। परिवादी विजय मिश्र की ओर से अधिवक्ता राजेश दुबे व हाईकोर्ट के अधिवक्ता अभिषेक सिंह तोमर ने बहस की।
कोर्ट ने परिवाद को एडमिट करते हुए परिवादी का बयान दर्ज करने के लिए 29 अगस्त की तिथि नियत कर दी है। इस दौरान कोर्ट में भाजपा जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, काशी प्रांत के उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र, मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी समेत कई भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा रहा।