फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amit shah inaugrates bjp office in lucknow

यूपी में 2017 में भाजपा की बहुमत से बनेगी सरकारः अमित शाह

Thu, 25 Feb 2016 11:14 AM IST
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
amit shah inaugrates bjp office in lucknow

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार सुबह लखनऊ पहुंचे। लखनऊ पहुंचकर अमित शाह ने पार्टी मुख्यालय के नए तरीके से तैयार किए गए कार्यालय का उद्घाटन भी किया।

विज्ञापन


भाजपा कार्यालय के उद्घाटन के बाद अमित शाह ने यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। अमित शाह ने यहां मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि देशद्रोही नारों पर सख्त कार्रवाई से पीछे हटने का सवाल नहीं उठता।
विज्ञापन


शाह ने कहा कि मीडिया भी राहुल से पूछे कि जेएनयू के नारे देश विद्रोही हैं कि नहीं? भाजपा के कार्यकर्ताओं से शाह ने कहा कि इस मुद्दे को आम आदमी के बीच ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा कार्यालय के उद्घाटन के बाद अमित शाह ने कहा कि 2017 के चुनावों में भाजपा की बहुमत से सरकार बनेगी।

अमित शाह ने राहुल गांधी को दी चुनौती

amit shah inaugrates bjp office in lucknow

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को अवध की सरजमीं से कांग्रेस आलाकमान समेत सपा व बसपा पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि जेएनयू में राष्ट्रविरोधी नारेबाजी पर वे अपना रुख जनता के सामने साफ करें। साथ ही कहा कि सोनिया गांधी भी संसद में बताएं कि इस तरह के नारे बर्दास्त किए जाने चाहिए या नहीं।

कहा कि देशद्रोहियों का समर्थन करने वालों को भी सजा के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूपी में सपा परिवारवाद तो बसपा जातिवाद की राजनीति कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed