फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amit Shah in All India Police Science Congress in Lucknow

आईपीसी और सीआरपीसी में बदलाव करेगी मोदी सरकार: गृहमंत्री अमित शाह

Fri, 29 Nov 2019 07:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 29 Nov 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah in All India Police Science Congress in Lucknow
गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : amar ujala

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि समय के अनुसार आईपीसी और सीआरपीसी में बदलाव की जरूरत है। ये कानून तब बनाए गए थे जब अंग्रेज हम पर शासन करते थे। उनकी प्राथमिकता भारत के नागरिक नहीं थे अब जब हम आजाद हैं तो इसमें जनता की सहूलियत के मुताबिक बदलाव की जरूरत है। गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ के पुलिस मुख्यालय में आयोजित 47वें ऑल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस के कार्यक्रम में बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता का नजरिया पुलिस के लिए और पुलिस का नजरिया जनता के लिए बदलना जरूरी है। फिल्मों में तोंद वाले पुलिसकर्मी को दिखाकर उसका मजाक उड़ाया जा सकता है लेकिन यह भी समझने की जरूरत है कि पुलिसकर्मियों पर सुरक्षा की कितनी जिम्मेदारी होती है। लोग दीवाली मना रहे होते हैं पुलिसकर्मी सुरक्षा में लगे होते हैं। लोग छुट्टी लेकर घर जाते हैं, होली खेलते हैं लेकिन पुलिसकर्मी इस चिंता में रहते हैं कि कहीं कोई दंगा न हो जाए। पुलिस विभाग के 35 हजार जवानों ने अपनी शहादत दी जिसके बाद इस देश के लोग आज खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। इसलिए जरूरी है कि जनता और पुलिस दोनों एक दूसरे को देखने का नजरिया बदले।
विज्ञापन


गृहमंत्री ने कहा कि केंद्र में जब मोदी सरकार आई देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में 11वें स्थान पर थी पर अब यह सातवें स्थान पर है। भारत की 130 करोड़ जनसंख्या पूरी दुनिया के लिए बड़ा मार्केट है। प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि 2024 तक देश की अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन की बने। जिसके लिए बेहतर कानून व्यवस्था की जरूरत है जो कि बेहतर पुलिसिंग से ही मिल सकती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एक फॉरेंसिक विश्वविद्यालय बनाने जा रही है जिससे कि पुलिसिंग में सुधार किया जा सके। जिन राज्यों में विश्वविद्यालय नहीं बनाया जा सकता वहां कॉलेज बनाए जाएंगे। गृहमंत्री ने कहा कि यह पुलिस साइंस कांग्रेस का 47वां आयोजन है। 1960 से ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं। मुझे लगता है कि अब तक इन आयोजनों में जितने प्रस्ताव रखे गए हैं उनमें से कितने लागू हुए इस पर भी एक आयोजन होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले, कम्युनिटी पुलिसिंग की जरूरत

इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि समय के अनुसार आज कम्युनिटी पुलिसिंग बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए जवानों को ठीक तरह से प्रशिक्षित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अब साइबर अपराध पुलिस के सामने बड़ी चुनौती है। जिससे कि अपराध का दायरा इंटरनेशनल हो गया है। जिसके लिए पुलिस को तकनीकी रूप से सक्षम किया जा रहा है।

योगी ने कहा कि पुलिसकर्मियों को जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करना चाहिए। अपराधियों में वर्दी का खौफ दिखना चाहिए। यूपी में भाजपा की सरकार आने के बाद कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। कुंभ मेले का सफल आयोजन किया गया।

48 दिन के कुंभ में करीब 25 करोड़ लोग शामिल हुए। मौनी अमावस्या के दिन पांच करोड़ लोगों ने कुंभ में स्नान किया। इतनी भीड़ होने के बावजूद एक भी अप्रिय घटना नहीं हुई और कुंभ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। योगी ने कहा कि अयोध्या फैसला आने पर प्रदेश में कानून व्यवस्था चौकचौबंद रही। कहीं कोई हंगामा नहीं हुआ। ये सब प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था को दिखाता है।

इसके पहले लखनऊ पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह का विधि मंत्री ब्रजेश पाठक, खादी ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed