फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amit shah address a rally in raebareli

रायबरेली को परिवारवाद से निकालकर विकासवाद की ओर ले जाएंगे: अमित शाह

Sat, 21 Apr 2018 07:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 21 Apr 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
amit shah address a rally in raebareli
रायबरेली में आयोजित रैली में महेंद्रनाथ पांडेय, सीएम योगी आदित्यनाथ व अमित शाह। - फोटो : amar ujala

केंद्र व प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद पहली बार रायबरेली पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन


रायबरेली के जीआईसी मैदान में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि रायबरेली की जनता ने आजादी के बाद से आज तक सिर्फ परिवारवाद देखा है, विकासवाद नहीं। उन्होंने रायबरेली की जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि मैं आश्वासन देता हूं कि रायबरेली को परिवारवाद से मुक्त कराकर विकास के रास्ते पर ले जाएंगे। 
विज्ञापन


इस दौरान मंच पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा समेत कई नेता मौजूद रहे। महेंद्र नाथ पांडेय ने कांग्रेस के एमएलसी दिनेश सिंह समेत कई अन्य नेताओं को भाजपा की सदस्यता गृहण करायी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जय लोया मामले में राहुल गांधी और कांग्रेस को घेरते हुए अमित शाह ने कहा कि यह लोकतंत्र के खिलाफ साजिश है। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी को इसके लिए देश से माफी मांगने की मांग की। 


अमित शाह ने कहा कि देश को कई प्रधानमंत्री देने वाले राज्य को पिछड़े राज्यों में गिना जाने लगा। उत्तर प्रदेश ने हमें 73 सीटें देकर देश की सत्ता सौंपी है। हम वादा करते हैं, आने वाले सालों में प्रदेश नंबर एक की स्थिति तक पहुंचेगा।

रैली के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर अमित शाह ने कहा कि हर अच्छे काम में व्यवधान जरूर होता है। इससे यह भी साबित होता है कि रायबरेली के अब अच्छे दिन आने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed