{"_id":"5b6836194f1c1b8d3e8b56d2","slug":"amit-kishor-new-district-magistrate-of-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित किशोर देवरिया के नए डीएम, ईश्वरी प्रसाद पांडेय एटा के जिलाधिकारी बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित किशोर देवरिया के नए डीएम, ईश्वरी प्रसाद पांडेय एटा के जिलाधिकारी बने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 06 Aug 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया नारी संरक्षण गृह से बालिकाओं के गायब होने का मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर देवरिया के डीएम सुजीत कुमार को हटाकर वेटिंग में डाल दिया गया है।
विज्ञापन
उनके स्थान पर 2011 बैच के आईएएस अफसर और एटा के डीएम अमित किशोर को देवरिया का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। एटा में डीएम के पद पर 2008 बैच के आईएएस अधिकारी व रजिस्ट्रार चिट्स एंड फंड ईश्वरी प्रसाद पांडेय को तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
देवरिया से हटाए गए सुजीत पर आरोप है कि शासन के आदेश के बावजूद उन्होंने संरक्षण गृह चलाने वाली संस्था को बंद नहीं कराया। अपर मुख्य सचिव महिला कल्याण रेणुका कुमार की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय कमेटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में लापरवाही बरतने वाले अन्य अफसरों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन