फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amir Khusaro stories told by Himanshu Vajpayee.

अमीर खुसरो के किस्से बयां कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर छाए लखनऊ के हिमांशु

Fri, 09 Oct 2020 04:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 09 Oct 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Amir Khusaro stories told by Himanshu Vajpayee.
किस्सागो हिमांशु बाजपेई - फोटो : amar ujala

लखनऊ के किस्सागो हिमांशु बाजपेई ने बृहस्पतिवार को हॉर्वर्ड का मंच किस्से और कलामों से गुलजार किया। हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक भव्य आयोजन में लखनऊ के किस्सागो हिमांशु बाजपेई ने दुनिया के अन्य कलाकारों के साथ मिलकर अमीर खुसरो पर किस्से और कलाम सुनाए। ऑनलाइन आयोजन में हिमांशु घर से ही जुड़े।

विज्ञापन


‘हार्वर्ड वर्ल्ड वाइड वीक’ के तहत आयोजित ‘24 आवर्स ऑफ हार्वर्ड’ वर्चुअल कार्यक्रम में उन्होंने अमीर खुसरो से जुड़ी किस्सागोई बयां की। हिमांशु ने खुसरो के किस्से, उनकी शायरी, उनकी अहमियत, हिंदवी शायरी, खुसरो के बसंत मनाने के किस्से और हजरत निजामुद्दीन औलिया से पहली मुलाकात का किस्सा बयां किया।
विज्ञापन


लगभग डेढ़ घंटे के इस किस्सागोई सत्र ‘खुसरो दरिया प्रेम का, दक्षिण एशियाई परंपराओं में विश्व-बंधुत्व एवं सम्मेलन’ में अमीर खुसरो पर आधारित किस्सागोई में उनके साथ अंतर्राष्ट्रीय गायक अली सेठी, हार्वर्ड के प्रोफेसर अली असानी भी जुड़े रहे। आखिर में सवाल-जवाब का सत्र हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी बिखेरेंगे अपना जलवा

अमेरिका के विश्व कवि सम्मेलन में गूंजेंगी लखनऊ के राजेश शलभ की कविताएं नगर के कवि और गीतकार राजेश अरोरा शलभ की कविताएं बोस्टन (अमेरिका) की प्रतिष्ठित संस्था अंतरराष्ट्रीय हिंदी मंच किनोर से होने वाले ऑनलाइन विश्व कवि सम्मेलन में गूंजेगी।

उन्होंने बताया कि कवि सम्मेलन में पद्मश्री अशोक चक्रधर (दिल्ली) और शायर कैसर खालिद (बिहार) के साथ जापान, कनाडा, यूएई, पोलैंड, यूके और सिंगापुर से भी एक-एक हिंदी भाषी कवि हिस्सा ले रहे हैं। वर्चुअल कार्यक्रम 11 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed