फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amidst protests, the Municipal Corporation demolished illegal constructions from the drain in Aishbagh

Lucknow News: विरोध के बीच नगर निगम ने ऐशबाग में नाले से तोड़े अवैध निर्माण

Tue, 22 Apr 2025 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Amidst protests, the Municipal Corporation demolished illegal constructions from the drain in Aishbagh
अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का विरोध करते लोग।
लखनऊ। बारिश में होने वाली जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने सोमवार को ऐशबाग वार्ड में नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया। अभियान में स्थायी और अस्थायी मिलाकर 35 झोपड़ी व निर्माण तोड़े गए। इस दौरान लोगों ने भारी विरोध तो किया, लेकिन पर्याप्त पुलिस बल होने से अभियान बाधित नहीं हो सका।
विज्ञापन

जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी ने बताया कि ऐशबाग वार्ड में नाले से लेकर फुटपाथ तक पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर स्थायी और अस्थायी निर्माण कर लिया था। इसके कारण सफाई नहीं हो पाती थी और तिलक नगर सहित कई इलाकों का पानी नहीं निकलने से जलभराव होता था। ऐसे में अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटाए गए। दोपहर करीब दो बजे अभियान चलाया गया और करीब तीन घंटे तक चला। इस बीच करीब 15 निर्माण टूटने से रह गए। इन्हें एक सप्ताह का समय खुद कब्जा हटाने के लिए दिया गया है, उसके बाद नगर निगम की टीम फिर अभियान चलाएगी।
विज्ञापन

महिलाओं ने की धक्कामुक्की
अभियान के दौरान हो रहे विरोध के दौरान एक महिला गिर गई। इस पर विरोध करने वालों ने पुलिस पर धक्का मारने का आरोप लगाया। इस वजह से करीब आधा घंटा तक अभियान रुका रहा। विरोध को देखते हुए जब पुलिस ने सख्ती की तो अभियान शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed