फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amid massive protests, the Municipal Corporation seized 11 buffaloes belonging to dairy owners from a locked house.

Lucknow News: भारी विरोध के बीच ताला बंद मकान से नगर निगम ने पकड़ी डेयरी वालों की 11 भैंसें

Thu, 29 Jan 2026 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Amid massive protests, the Municipal Corporation seized 11 buffaloes belonging to dairy owners from a locked house.
पकड़ी गईं भैंसें।
लखनऊ। भारी विरोध और धक्कामुक्की के बीच नगर निगम ने बुधवार को अवैध डेयरी संचालक के ताला बंद मकान से 11 भैंसों को पकड़ने की कार्रवाई की। भैंसों को छुड़ाने के लिए पशुपालकों ने नगर निगम की गाड़ी को रोका भी, लेकिन पर्याप्त पुलिस बल होने से उन्हें पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बिजनौर इलाके के रॉयल सिटी कॉलोनी में अवैध डेयरियों की शिकायत पर अभियान चलाने पहुंची। इस पर डेयरी वालों ने अपनी भैंसों को एक मकान में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। टीम को यह पता चला तो पुलिस बल की मौजूदगी में बंद मकान का ताला खुलवाकर भैंसों को पकड़ लिया गया। इस दौरान पशुपालकों और नगर निगम टीम के बीच धक्कामुक्की भी हुई।
विज्ञापन

नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डाॅ. अभिनव वर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान 11 भैंसें , 4 पड़िया, 3 गायें, एक बछिया पकड़ी गईं, जिन्हें ऐशबाग स्थिति कांजी हाउस में रखा गया है। इन पशुओं को केवल निर्धारित जुर्माना जमा करने के पश्चात ही छोड़ा जाएगा। पशु कल्याण अधिकारी ने बताया कि डेयरी वाले इलाके में गंदगी फैला रहे थे। इसकी लगातार शिकायत आ रही थी। शहर के अंदर डेयरी चलाना प्रतिबंधित है। कोई भी व्यक्ति लाइसेंस लेकर ही शहर के अंदर केवल दो गायें पाल सकता है, मगर भैंस पालने पर पूरी तरह से रोक है।

पकड़ी गईं भैंसें।

पकड़ी गईं भैंसें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed