फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amethi visit of central minister smriti irani

जिस अमेठी ने देश को प्रधानमंत्री दिया, वो भी थी पिछड़ी, अब हम पहुंचे हैं डिजिटली : स्मृति ईरानी

Sat, 01 Sep 2018 01:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 01 Sep 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
amethi visit of central minister smriti irani
अमेठी में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का उद्घाटन करतीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala
अपने एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यहां मुसाफिरखाना के पिंडारा ठाकुर गांव में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो काम पिछली सरकार नहीं कर पाई वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार साल में कर दिखाया है। अब सरकार खुद डिजिटली चलकर जनता के घर तक पहुंची है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारत सरकार की डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत मुसाफिरखाना के पिंडारा ठाकुर गांव का चयन किया गया है। उसी के तहत करीब साढ़े तीन माह बाद स्मृति ईरानी अमेठी आई हैं।कॉमन सर्विस सेंटर का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने केंद्र का निरीक्षण भी किया। सेंटर संचालक ने ईरानी को बताया कि इस सेंटर से लोगों को इलेक्शन सेवाएं, आधार नामांकन और प्रिंटिंग, पीएमजी दिशा, पासपोर्ट और पैन कार्ड, आईआरसीटीसी, बीमा, पेंशन, बैंकिंग समेत कई योजनाओं का लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


इसके बाद स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा कि 15 सितंबर तक जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत को सीएससी की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का संकल्प है कि साल के अंत तक सभी ग्राम पंचायतों में वाई-फाई चौपाल की सुविधा की जाएगी। सीएसएसी टीम ने ये संकल्प भी लिया है कि हर गांव के हर परिवार के एक व्यक्ति को डिजीटल लिट्रेसी (डिजीटल ज्ञान) प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सरकार खुद डिजिटली चलकर आई है

amethi visit of central minister smriti irani
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो अमेठी देश को प्रधानमंत्री देती थी, जहां सत्ता का लाभ जनता को नहीं मिलता था, वह अमेठी आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश भर में विकास का उदाहरण बनकर उभरी है। अब सरकार खुद डिजिटली चलकर जनता के घर तक पहुंची है।

केंद्रीय मंत्री शाम में अमेठी प्रधान डाकघर में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का शुभारंभ करेंगी। इसके बाद वह यहां कार्यकताओं के साथ पीएम मोदी का भाषण लाइव सुनेंगी। मालूम हो कि दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed