फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi: Police arrested two along with a history sheeter

Amethi: हिस्ट्रीशीटर अपराधी समेत दो चढ़े पुलिस के हत्थे, चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद

Thu, 16 Jan 2025 04:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 16 Jan 2025 04:59 PM IST
सार

गुरुवार सुबह पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी कर रही थी इसी बीच पुलिस ने हिस्ट्री सीटर अपराधी और पंजीकृत गैंग के लीडर राजेश अग्रहरी पुत्र रामचंद्र अग्रहरी निवासी माधवपुर गौरीगंज और उसके साथी मोहम्मद एजाज पुत्र मोहम्मद अली निवासी कटरा लालगंज को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Amethi: Police arrested two along with a history sheeter
गिरफ्तार किए गए दो बदमाश। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली जहां चेकिंग के दौरान पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार किया। अपराधियों के पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद हुई। हिस्ट्रीशीटर अपराधी राजेश अग्रहरी पर कई थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।फिलहाल पुलिस विधिक कार्रवाई करने में जुट गई है।

विज्ञापन


गौरीगंज कोतवाली में गुरुवार सुबह पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी कर रही थी इसी बीच पुलिस ने हिस्ट्री सीटर अपराधी और पंजीकृत गैंग के लीडर राजेश अग्रहरी पुत्र रामचंद्र अग्रहरी निवासी माधवपुर गौरीगंज और उसके साथी मोहम्मद एजाज पुत्र मोहम्मद अली निवासी कटरा लालगंज को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के दौरान अपराधियों के पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। इसके अलावा उनकी निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग जगहो पर छुपा कर रखी गई दो मोटरसाइकिलों को बरामद किया। केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। अपराधी राजेंद्र अग्रहरि जिले का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जो एक अपराधियों का गैंग संचालित करता है और उसका मुखिया है।राजेश पर कई थानों में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed