फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi: PAC jawan died in an accident.

Amethi: कार ने पीएसी जवान को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत, ड्यूटी पर सुल्तानपुर जा रहा था जवान

Wed, 12 Mar 2025 12:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 12 Mar 2025 12:28 PM IST
सार

लखनऊ से सुल्तानपुर होली की ड्यूटी पर जा रहे एक पीएसी जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा मुसाफिरखाना इलाके से गुजरने वाले हाईवे पर पूरे प्रेमशाह के पास हुआ।

विज्ञापन
Amethi: PAC jawan died in an accident.
मृतक पीएसी जवान विकास कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर के रहने वाले पीएसी जवान विकास कुमार (27) बुधवार को लखनऊ से सुल्तानपुर होली ड्यूटी पर साथियों संग जा रहे थे। रास्ते में मुसाफिरखाना इलाके से गुजरने वाले हाईवे पर पूरे प्रेम शाह के पास ट्रक के खड़ा होने पर प्रसाधन करने उतरे थे। इसी दौरान सुल्तानपुर की तरफ से आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


होली के त्यौहार को सकुशल निपटाने के लिए लखनऊ से पीएसी की एक कंपनी (करीब 100 जवान) की ड्यूटी सुल्तानपुर जिले में लगाई गई थी। सभी जवान चार वाहनों से सुल्तानपुर जा रहे थे। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर मुसाफिरखाना के पूरे प्रेम शाह में पुलिस ट्रक में बुधवार सुबह 7:30 बजे जवान सवार हो रहे थे कि सुल्तानपुर की तरफ से आई कार ने विकास को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में घायल विकास को सीएचसी पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना विकास के परिजनों को देते हुए मामले में कार्रवाई की जा रही है। कार सहित चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed