फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi Lok Sabha: Leader reached Delhi, said - Only Rahul or Priyanka should contest elections from there, lo

अमेठी लोकसभा: दिल्ली पहुंचे नेता, बोले- राहुल या प्रियंका ही लड़ें वहां से चुनाव, स्थानीय नेता मंजूर नहीं

Wed, 20 Mar 2024 06:25 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी
अमर उजाला संवाद, अमेठी Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 20 Mar 2024 06:25 PM IST
सार

Amethi Lok Sabha: अमेठी सीट को लेकर लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई हैं। इस सीट को लेकर कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने दिल्ली की टॉप लीडरशिप से मुलाकात की। 

विज्ञापन
Amethi Lok Sabha: Leader reached Delhi, said - Only Rahul or Priyanka should contest elections from there, lo
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 अमेठी सीट को लेकर प्रत्याशी अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। जिले से गांधी परिवार के ही सदस्य को चुनाव का टिकट देने की मांग के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने प्रियंका गांधी, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात की। जहां उन्होंने अमेठी से राहुल या प्रियंका गांधी को ही टिकट देने की मांग की है। इन नेताओं ने इन दोनों चेहरों के अलावा किसी और स्थानीय नेता को टिकट ना देने की बात कही है। 

विज्ञापन


अमेठी में कांग्रेस पार्टी के टिकट का कौतूहल बढ़ता जा रहा है। स्थानीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी के साथ ही भाजपा व सपा के नेताओं के नाम भी उछाले जा रहे हैं। फिलहाल कांग्रेस की ओर से गांधी परिवार की ही मांग व दावा किया जा रहा है। इन्हीं सब के बीच युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अपने साथियों के साथ दिल्ली दस जनपथ कांग्रेस कार्यालय पहुंचे हैं।
विज्ञापन


युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी से उनकी मुलाकात मंगलवार की शाम को हुई। जहां उन्होंने जिले के वर्तमान हालात से अवगत कराया। गांधी परिवार से टिकट दिए जाने की मांग की। जिला अध्यक्ष के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडेय ने बताया कि सब लोग चाहते हैं कि अमेठी से राहुल गांधी या प्रियंका गांधी ही चुनाव लड़ें। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed