फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi: FIR lodged against operator of fake fertilizer and pesticide factory

Amethi: नकली उर्वरक व कीटनाशक फैक्ट्री संचालक पर एफआईआर दर्ज, जिला कृषि अधिकारी ने दी तहरीर

Wed, 31 Dec 2025 10:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 31 Dec 2025 10:38 PM IST
सार

अमेठी के कॉलेज में संचालित नकली उर्वरक और कीटनाशक दवा फैक्ट्री के प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले में 18 धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Amethi: FIR lodged against operator of fake fertilizer and pesticide factory
भारी मात्रा में बरामद हुआ नकली माल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी शहर के ककवा रोड स्थित कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. देवमणि तिवारी के प्रमोद आलोक इंटर कॉलेज परिसर में संचालित नकली उर्वरक और कीटनाशक दवा फैक्ट्री के प्रकरण में बुधवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश यादव ने फैक्ट्री संचालक शिवम तिवारी और श्रमिक राम उजियार यादव को आरोपी बनाया है। दिनभर प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर दौड़भाग चलती रही, जिसके चलते जांच एक कदम भी आगे नहीं बढ़ी और न ही मुख्य आरोपी पकड़ा गया।

विज्ञापन


मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार यादव, नायब तहसीलदार अजय कुमार सिंह, उर्वरक व रसायन निर्माता कंपनी ट्रू बॉडी कंसल्टिंग के प्रतिनिधि आशीष जांगड़ा और कुलदीप कुशवाहा की संयुक्त टीम ने कॉलेज परिसर में छापा मारा था, जहां भारी मात्रा में नकली उर्वरक व कीटनाशक दवाएं, नौ बोरी डीएपी, रासायनिक दवाएं, पैकिंग मशीन, नामी कंपनियों के लेबल लगे पैकेट बरामद किए गए। फैक्ट्री संचालन के लिए लाइसेंस नहीं था। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि नकली उत्पाद बाजार में सप्लाई किए जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान एक कमरे से राम उजागर यादव को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में राम उजागर यादव ने बताया कि नकली कीटनाशक फैक्ट्री तिवारी का पुरवा मजरा सोनपुर मनका निवासी शिवम तिवारी संचालित कर रहा था। जांच जारी है और अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मुख्य आरोपी को पकड़कर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन




कुछ ही समय में बदल ली जाती थी गोदाम की जगह
जांच में सामने आया कि नकली कीटनाशक बनाने वाली कंपनी बार-बार अपना ठिकाना बदलती थी। ककवा मार्ग के बाद बाईपास के पास कॉरपोरेट ऑफिस बनाया गया था। वहीं से पैकिंग, बिक्री और सप्लाई की योजना थी। छापेमारी में नकली कीटनाशक, पैकिंग सामग्री, खाली बोतलें और फर्जी लेवल बरामद किए गए। उत्पाद नामी कंपनियों के नाम पर ग्रामीण क्षेत्रों में बेचे जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डमी कस्टमर भेजकर की गई पुष्टि
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई से पहले विभाग ने डमी ग्राहक भेजकर गतिविधियों की पुष्टि कराई। पुष्टि होते ही संयुक्त टीम ने छापा मारा। मौके से करीब आठ सौ खाली बोरियां बरामद की गईं।

चार सौ रुपये में कराई जा रही थी मजदूरी
छापेमारी के समय मौके पर मिले श्रमिक राम उजागर ने बताया कि उससे 25 किलो की बोरियां भरवाई जा रही थीं। एक दिन की मजदूरी चार सौ रुपये तय थी।

नकली उर्वरक फैक्टरी पर ममाले में 18 धाराओं में एफआईआर

ककवा मार्ग पर नकली उर्वरक और कीटनाशक फैक्टरी संचालित करने के मामले में शिवम तिवारी और राम उजागिर के खिलाफ कोतवाली अमेठी में एफआईआर दर्ज की गई है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार यादव की तहरीर पर यह कार्रवाई हुई। आरोपियों पर धोखाधड़ी, जालसाजी, दूसरों की सुरक्षा खतरे में डालने, कूटरचित दस्तावेज और फर्जी ब्रांड चिह्न के इस्तेमाल की धाराएं लगाई गई हैं। साथ ही आवश्यक वस्तु अधिनियम, कीटनाशक अधिनियम, उर्वरक नियंत्रण आदेश, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क अधिनियम सहित 18 धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed