{"_id":"671317dd165984e061040b6b","slug":"amethi-encounter-between-hammer-killer-and-police-killer-shot-in-right-leg-murder-happened-a-week-ago-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: कुख्यात हथौड़ा किलर और पुलिस में मुठभेड़, हत्यारे के दाहिने पैर में लगी गोली, एक सप्ताह पहले की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: कुख्यात हथौड़ा किलर और पुलिस में मुठभेड़, हत्यारे के दाहिने पैर में लगी गोली, एक सप्ताह पहले की थी हत्या
Sat, 19 Oct 2024 03:01 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, अमेठी
अमर उजाला संवाद, अमेठी
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 19 Oct 2024 03:01 PM IST
सार
Encounter in Amethi: अमेठी में हथौड़ा किलर के नाम से कुख्यात अपराधी शुक्रवार देर रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मुठभेड़ में उसके दाहिने पैर में गोली ली।
विज्ञापन
अमेठी में एनकाउंटर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
10 अक्टूबर की रात जगदीशपुर से गुजनरे वाले सिधियावा के पास धर्मकांटे पर सो रहे जेसीबी चालक की हथौड़े से कूंचकर हत्या के बाद फरार हुए हथौड़ा किलर और पुलिस की शुक्रवार देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में हत्यारे के दाहिने पैर में गोली लगी जिसे इलाज के लिए जगदीशपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।हत्यारे के पास से हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा,मृतक का मोबाइल और तमंचा जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।एसपी ने मुठभेड़ में शामिल पूरी टीम को 25 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के टाण्डा के जंगल में पुलिस को सूचना मिली कि एक सप्ताह पहले जेसीबी चालक की हथौड़े से कूंचकर हत्या करने वाला आरोपी टाण्डा के जंगल मे छिपा हुआ है जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहा है।मुखबिर से सूचना मिलते ही भाले सुल्तान,जगदीशपुर और स्वाट टीम मौके पर पहुँची और आरोपी की घेराबंदी कर दी।इसी बीच हत्यारे राजबहादुर कोरी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।खुद को सुरक्षित करते हुए पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की जिससे हत्यारे राजबहादुर कोरी के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे इलाज के लिए जगदीशपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।हत्यारे के पास से हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा ,मृतक का मोबाइल फोन और एक तमंचा एक जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
हथौड़े से कूंचकर की थी हत्या
10 अक्टूबर की देर रात जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सिधियावा गांव में हाइवे पर स्थित धर्मकांटे पर सो रहे जेसीबी चालक विमलेश तिवारी हथौड़े से कूंचकर निर्मम हत्या कर दी गई थी।पुलिस के हाथ घटना का सीसीटीवी फुटेज लगा था जिसमे हत्यारा मास्क पहने नजर आ रहा था।हत्यारे की पहचान के लिए पुलिस ने उसका स्कैच भी बनवाया और अपने खबरियों को एक्टिव किया जिसके बाद आज पुलिस को बड़ी सफलता मिली।
विज्ञापन
मृतक की जेब मे मिले सिर्फ 50 रुपए और मोबाइल
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि 10 अक्टूबर की रात करीब 10.30 बजे लखनऊ सुलतानपुर हाईवे पर जनता धर्मकाटे में चोरी की नीयत से अन्दर गया था लेकिन वहां पर लोग जाग रहे थे उस समय मैं वापस लौट आया । करीब 2 घण्टे बाद फिर से अन्दर गया तो 2 व्यक्ति बाहर और 1 व्यक्ति कमरे अन्दर सो रहा था । कमरे के अन्दर सोये व्यक्ति पर हथौड़े से जान से मारने की नीयत से मारकर मरणासन्न कर दिया था। कमरे में रखे स्लाइडर और अलमारी को खोलकर चेक किया तो कुछ मिला नही तथा घायल व्यक्ति के जेब में रखे 50 रूपये व उसका मोबाइल फोन लेकर भाग गया था । पहचान छुपाने के लिए घटना के समय मैंनें एक मास्क लगा लिया था बरामद हथौड़े के बारे में पूछने पर बताया कि जब मैं चोरी करने जाता हूं तो इसको अपने साथ ले जाता हूं यदि कोई व्यक्ति सोता हुआ मिलता है तो इसी हथौड़े से उसको मारकर गम्भीर रूप से घायल कर देता हूं या उसकी हत्या कर देता हूं।