फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi: Bicycle hit by unknown vehicle, student dies.

Amethi: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूल जा रहे बच्चे की मौत, भाई की साइकिल की चैन उतरने पर कर रहा था इंतजार

Wed, 12 Mar 2025 06:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, जगदीशपुर (अमेठी)
अमर उजाला नेटवर्क, जगदीशपुर (अमेठी) Published by: ishwar ashish Updated Wed, 12 Mar 2025 06:19 PM IST
सार

अमेठी जिले के जगदीशपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार एक 15 साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसा लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर कमरौली कस्बे में हुआ।

विज्ञापन
Amethi: Bicycle hit by unknown vehicle, student dies.
हादसे में मृत अरमान व गमगीन परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी के जगदीशपुर कमरौली के उतलेवा गांव के रहने वाले शब्बीर का पुत्र अरमान (15) बुधवार सुबह साइकिल से स्कूल जा रहा था। रास्ते में हाईवे पर कस्बे में अज्ञात वाहन की चपेट में उनकी साइकिल आ गई। हादसे में घायल अरमान की ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर में मौत हो गई।

विज्ञापन


शब्बीर के मुताबिक बेटा अरमान कस्बे में संचालित निजी स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। अरमान बुधवार को साइकिल से स्कूल जा रहे थे। कस्बे में स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में घायल अरमान को स्थानीय लोगों ने ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया। जहां अरमान की मौत हो गई। अरमान की मौत के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल है। एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि अरमान के पिता की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाइयों में सबसे बड़ा था अरमान 
अरमान के मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मचा है। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां रेहाना बानो का रो-रोकर बुरा हाल है जो बार-बार बेहोश हो जा रही थी। पिता लखनऊ में किसी निजी कम्पनी में काम करते हैं। घटना के समय लखनऊ में थे। खबर सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। छोटा भाई अरबाज भी दूसरे साइकिल से भाई अरमान के साथ पीछे स्कूल जा रहा था।


अरबाज के साइकिल की चैन उतने से रुक कर चढ़ाते समय बढ़ा भाई भी चन्द कदम की दूरी पर रुक कर छोटे भाई का इंतजार करने लगा तब तक पीछे तेज गति से आई अज्ञात स्कॉर्पियो अरमान को टक्कर मारते हुए भाग गई जिसे देखते ही अरबाज के होश उड़ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद विधिक कार्यवाही में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed