फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   American President will have special betel made by Devi Prasad Pandey.

डिनर के बाद स्पेशल 'वाफेल पान' लेंगे राष्ट्रपति ट्रंप, विदेश से आए ऑरेंज से किया गया तैयार

Tue, 25 Feb 2020 01:08 PM IST
ishwar ashish संजय तिवारी, अमर उजाला, गोंडा
संजय तिवारी, अमर उजाला, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Tue, 25 Feb 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
American President will have special betel made by Devi Prasad Pandey.
भारत दौरे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : amar ujala

भारत के मेहमान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप गोंडा जिले के निवासी डीपी पांडेय के हाथों से बना पान खाएंगे। गोंडा आए उनके भाई पवन पांडे ने कहा कि हर बार राष्ट्रपति भवन उनकी दुकान का पान जाता है और इस बार भी अमेरिका से देश के दौरे पर आए ट्रंप के लिए खास पान तैयार किया गया है। दिल्ली प्रवास के दौरान मंगलवार को डिनर के बाद भारतीय परंपरा के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति व उनके परिवार के लिए खास तौर पर तैयार किया पान भेजा जाएगा।

विज्ञापन


सोमवार को ट्रंप मंगलवार को परिवार के साथ दिल्ली में प्रवास करेंगे। भारत के खास मेहमान होने के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति की आवभगत की विशेष तैयारी की गई है। उनके डिनर के दौरान अनगिनत डिशेज के साथ ही गोंडा के देवी प्रसाद पांडेय की दुकान से तैयार किया गया विशेष पान भी परोसा जाएगा।
विज्ञापन


देवी प्रसाद के भाई का कहना है कि सोमवार को पूरे दिन पान तैयार किए जाने में दुकान के लोग व्यस्त रहे। अमेरिका के राष्ट्रपति को पान पसंद आए, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है और उनकी पसंद को सर्च भी किया गया। अमेरिका के राष्ट्रपति को ऑरेंज बहुत पसंद है, इसलिए विदेश से ही ऑरेंज मंगाया गया है। ऑरेंज का पान तैयार किया जा रहा है। खास पान के पत्ते में गुलकंद के साथ ऑरेंज को रखकर पान बनाया गया है। इसे 'वोफेल पान' नाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा दुकान का सबसे बेहतरीन पान माधुरी है जो दिल्ली के राष्ट्रपति भवन की खास पसंद है। इसके अलावा केवी, बटर स्कॉच, मघई आदि पान भी तैयार किए गए है। करीब 80 प्रकार के पान को तैयार किया है। जो हाईजेनिक और बिना केमिकल के है।

अमेरिका के राष्ट्रपति व उनके परिवार के साथ ही पीएम मोदी के लिए भी पान बनाया गया है। इसके पहले वर्ष 2015 में भारत दौरे पर आए अमेरिका के राष्ट्रपति बाराक ओबामा ने चॉकलेट पान खाया था और उनको 2010 में दौरे पर आने पर मघई और बटरस्काच पान खिलाया गया था।

पान चखने वाले डोनाल्ड ट्रंप चौथे अमेरिकी राष्ट्रपति

American President will have special betel made by Devi Prasad Pandey.
orange paan - फोटो : amar ujala

अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश और बिल क्लिंटन के बाद ओबामा तीसरे अमेरिकी राष्ट्रपति थे  जिन्होंने पांडेय का पान चखा। डोनाल्ड ट्रंप चौथे अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे जो अब पान का स्वाद चखेंगे।

पवन पांडेय बताते हैं कि हमारी तीन पीढ़ियां इस व्यवसाय में लगी हैं। पांडेय की पान दुकान से यूं तो रोजाना 10-12 मीठे और सादे पान राष्ट्रपति भवन जाते हैं लेकिन जब कोई राष्ट्र प्रमुख भारत आता है या कोई और खास मौका होता है तो मांग बढ़ जाती है।

राष्ष्ट्रपति वीवी गिरी ने दी थी पान के लिए दुकान

American President will have special betel made by Devi Prasad Pandey.
गोंडा के रहने वाले देवी प्रसाद पांडेय। - फोटो : amar ujala

दिल्ली की यह हाईप्रोफाइल पान शॉप 1943 में कनॉट प्लेस से शुरू हुई थी। शुरुआत से ही पांडेय पान शॉप ने राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों को अपने पान का जायका चखाया है। 1970 में तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरी ने नारायण पांडेय को साउथ ब्लॉक के नॉर्थ एवेन्यू में एक और दुकान खोलने के लिए जगह अलॉट कर दी थी। आज इसी दुकान से व्यवसाय चल रहा है।

अपना पुश्तैनी पान व्यवसाय संभालने के लिए हरिओम (41) ने कंपनी सेक्रेटरी की जॉब छोड़ दी थी और अपने पिता देवी प्रसाद (70) की मदद करने लगे थे। जो खुद आर्ट ग्रैजुएट हैं और अब दुकान के खाते और सोशल मीडिया अकाउंट संभालते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed