फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ameica did not invite Narendra Modi.

बिना बुलाए अमेरिका चले गए नरेंद्र मोदी: सपा

Sat, 27 Sep 2014 11:19 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 27 Sep 2014 11:19 AM IST
विज्ञापन
Ameica did not invite Narendra Modi.

भाजपा और मीडिया के दावों की हवा निकालते हुए सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा है कि मोदी को अमेरिका ने बुलाया ही नहीं, वह बिना बुलाए अमेरिका गए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा और मीडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा को बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रहा है। यह उनकी सामान्य विदेश यात्रा है। अन्य राष्ट्राध्यक्षों की तरह वे भी संयुक्त राष्ट्र संघ की सालाना बैठक में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


उन्हें बराक ओबामा या अमेरिकी प्रशासन ने आमंत्रित नहीं किया है। यदि वे ओबामा के निमंत्रण पर अमेरिका गए होते तो समझा जाता कि उन्हें अमेरिका ने महत्व दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि लंबे समय तक अमेरिका द्वारा मोदी को वीजा जारी नहीं किया गया, जिससे मोदी की इस यात्रा की अधिक चर्चा हो रही है। कहा यह भी जा रहा है कि अमेरिका में रहने वाले भारतीय मोदी की इस यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हैं। मोदी अमेरिका के पांच दिवसीय दौरे पर हैं।

प्रदेश को नहीं दिए 45 हजार करोड़

Ameica did not invite Narendra Modi.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता रामगोपाल यादव ने केंद्र सरकार पर यूपी से भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने विभिन्न परियोजनाओं के लिए जरूरी 45 हजार करोड़ रुपये प्रदेश को नहीं दिए।

सपा नेताओं और सांसदों का एक डेलीगेशन केंद्र सरकार से मिलकर भेदभाव पर विरोध जताएगा और परियोजनाओं के लिए धन की मांग करेगा। रामगोपाल यादव शुक्रवार को लोहिया ट्रस्ट की बैठक में हिस्सा लेने आए थे।

मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने प्रदेश में बिजली संकट के लिए सीधे तौर पर केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, केंद्रीय कोटे की बिजली देने में यूपी के साथ भेदभाव किया जा रहा है। प्रदेश को छह हजार मेगावाट बिजली मिलनी चाहिए लेकिन इस वक्त पांच हजार मेगावाट भी नहीं मिल रही।

यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है, लेकिन उसे अपने हिस्से का कोयला भी नहीं दिया जा रहा। कोयले के संकट से कई विद्युत उत्पादन केंद्रों में बिजली का उत्पादन गिरा है।

राज्य सरकार अपने धन से कराएगी विकास

Ameica did not invite Narendra Modi.

सपा सांसद ने कहा, केंद्र ने धन नहीं दिया तो अपने संसाधनों से व्यवस्था करके सभी परियोजनाओं को समय से पूरा किया जाएगा। भाजपा ने झूठे सपने दिखाकर दिल्ली में सरकार बनाई है। चार महीने में ही उसकी पोल खुलने लगी है।

केंद्र सरकार न महंगाई पर रोक लगा सकी है और ही भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और भुखमरी रुकी है। एनडीए सरकार भी यूपीए की जनविरोधी योजनाओं को लागू कर रही है।

घुसपैठ के समय झूला झूल रहे थे मोदी

रामगोपाल ने विदेश नीति के मोर्चे पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि केंद्र सरकार सख्ती दिखाती तो चीनी सेनाएं घुसपैठ की हिम्मत नहीं करती। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस समय चुमार में चीनी सैनिकों की घुसपैठ हो रही थी, तब मोदी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अहमदाबाद में साबरमती के किनारे झूला झूल रहे थे।

आतंकवाद, नक्सलवाद पर केंद्र गंभीर नहीं

Ameica did not invite Narendra Modi.

रामगोपाल यादव ने बताया कि आठ से दस अक्तूबर तक लखनऊ में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। इनमें देश और विश्व की परिस्थितियों का उल्लेख किया जाएगा।

देश के सामने आतंकवाद और नक्सलवाद बड़े खतरे हैं, लेकिन केंद्र सरकार इन्हें गंभीरता से नहीं ले रही।

महाराष्ट्र में कांग्रेस से गठबंधन की तैयारी
सपा महासचिव ने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र में किससे गठबंधन करती है, यह उसका अंदरूनी मामला है लेकिन शिवसेना से उसका गठबंधन भाजपा नेताओं की अति महत्वाकांक्षा के चलते टूटा है।

महाराष्ट्र में कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इसके लिए सपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबु आसिम आजमी को अधिकृत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed