फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ambulance services saved the lives of lakhs of people in uttar pradesh

यूपी: 16 लाख से अधिक मरीजों तक पहुंची एंबुलेंस सेवा, बचाई जान

Mon, 24 Aug 2020 11:26 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 24 Aug 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
ambulance services saved the lives of lakhs of people in uttar pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

कोरोना महामारी के बीच 108 और 102 एंबुलेंस ने प्रदेश के 16 लाख से अधिक कोविड और नॉन कोविड मरीजों को अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचाया। एंबुलेंस सर्विस ने 22 मार्च से 20 अगस्त के बीच लाखों लोगों की जान बचाई है। 

विज्ञापन

108, 102 और एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सेवा की संचालक कंपनी जीवीके ईएमआरआई के वाइस प्रेसीडेंट टीवीएस रेड्डी ने बताया कि कोरोना संकट के दौर में भी एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारी आमजन के स्वास्थ्य लाभ के लिए जुटे रहे। इस दौरान लखनऊ और आगरा कॉल सेंटर सहित फील्ड कर्मचारी भी संक्रमित हुए, लेकिन एंबुलेंस सेवा को बाधित नहीं होने दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 22 मार्च से 20 अगस्त के बीच 108 एंबुलेंस सेवा ने लखनऊ के 13847 मरीजों को अस्पताल पहुंचाया। जबकि प्रदेश भर में 657878 मरीजों को इस सेवा का लाभ मिला। इसी तरह 102 एंबुलेंस सेवा से लखनऊ में 15237 मरीजों को अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि प्रदेश भर में यह आंकड़ा 901653 तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान गंभीर रूप से बीमार 41933 लोगों को एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। कर्मचारी आपात स्थिति होने पर 259 प्रसव एंबुलेंस में कराने में सफल रहे। टीवीएस रेड्डी ने बताया कि 108 एंबुलेंस सेवा में 24 और 102 सेवा में 142 प्रसव कराए गए। एएलएस एंबुलेंस में भी 93 सुरक्षित प्रसव कराए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed