{"_id":"5af5bc444f1c1bd4408b4758","slug":"ambulance-not-provided-to-patient-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल ने नहीं दी एम्बुलेंस, बूढ़ी मां को गोद में लेकर निकला बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल ने नहीं दी एम्बुलेंस, बूढ़ी मां को गोद में लेकर निकला बेटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 12 May 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
मां को गोद में लेकर ऑटो तक लाया बेटा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल शुक्रवार को एंबुलेंस व स्ट्रेचर नदारद रहा। यहां सुबह इलाज को पहुंची एक वृद्धा रामजानकी की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद बेटे मुनेंद्र को अस्पताल परिसर में न तो एंबुलेंस मिली न ही स्ट्रेचर। इस पर बेटे ने बूढ़ी मां को गोद में लेकर अस्पताल के बाहर खड़े ऑटोरिक्शा में बैठाया। वहीं सीएमएस इस घटना से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
रामकोट इलाके के गनेशपुर निवासी रामजानकी पत्नी रामासरे को सिर में चोट लग गई थी। बेटा मुनेंद्र ने शुक्रवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दिखाया। डॉक्टरों ने गंभीर हालात बताते हुए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मुनेंद्र ने अस्पताल से एंबुलेंस की मांग की लेकिन उन्हें यह कहकर मना कर दिया कि आज सभी एंबुलेंस वीवीआईपी कार्यक्रम में लगी हुई हैं।
इसके बाद जब वह इमरजेंसी के बाहर स्ट्रेचर लेने गया तो वह भी नहीं मिला। इस पर मुनेंद्र रोते चिल्लाते हुए अपनी बूढ़ी मां को गोद में लेकर अस्पताल के बाहर खड़े ऑटोरिक्शा तक ले गया।
मुनेंद्र का कहना है कि ऑटोरिक्शा को अंदर नहीं आने दिया गया। इससे काफी दूर तक चलना पड़ा। इस बाबत सीएमएस डॉ. अनिल अग्रवाल का कहना है कि सभी मरीजों को एंबुलेंस की सुविधा दी जाती है। यह मामला संज्ञान में नहीं है अगर ऐसा कुछ हुआ है तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।