फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ambedkarnagar gangrape in bus.

बस में गैंगरेप, ‘निर्भया’ कांड से भी ज्यादा हैवानियत!

Sat, 06 Dec 2014 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर Updated Sat, 06 Dec 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
ambedkarnagar gangrape in bus.

अंबेडकरनगर के टांडा में निजी बस के ड्राइवर और उसके दो साथियों ने बस में सफर कर रही दलित किशोरी को अगवा कर बंधक बनाया। हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई की और गैंगरेप किया।

विज्ञापन


उनकी दरिंदगी यहीं नहीं थमी। तीनों ने किशोरी के सिर के बाल तक काट दिए। इसके बाद किशोरी को उसके गांव के नजदीक छोड़कर भाग निकले।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। हंसवर थाने के एसओ नजीब अहमद ने बताया कि तहरीर के आधार पर चालक लव यादव निवासी बैरमपुर, विकास यादव निवासी बिड़हर व मुकेश यादव निवासी बहाउद्दीनपुर के विरुद्ध अपहरण, गैंगरेप, महिला उत्पीड़न, दलित एक्ट, पोक्सो सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। हंसवर थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीया किशोरी मंगलवार दोपहर बाद हंसवर जाने के लिए लखनऊ से जहांगीरगंज के बीच चलने वाली एक निजी बस में सवार हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक होने पर किशोरी ने की थी बस रुकवाने की कोशिश

ambedkarnagar gangrape in bus.

किशोरी के मुताबिक उस समय बस में ड्राइवर व एक अन्य युवक ही मौजूद था। हंसवर बाजार में बस न रुकने पर किशोरी ने गाड़ी रोकने के लिए कहा।

इस पर दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को कहा। किशोरी के मुताबिक बहाउद्दीनपुर गांव के पास बस में इन्हीं युवकों का एक और साथी सवार हो गया।

इसके बाद तीनों उसे जहांगीरगंज थाने के निकट एक मकान में ले गए। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के मुताबिक देर शाम तीनों उसे उसी बस पर बैठाकर बहाउद्दीनपुर गांव ले आए।

यहां एक खाली घर में बंद कर उसके हाथ-पैर बांध दिए। नशे में धुत होकर तीनों ने देर रात फिर उसके साथ दुराचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed