फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ambedkarnagar: Eight members of the inter-district robber bride gang arrested

अंबेडकरनगर: गिरोह के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ी 'लुटेरी दुल्हन', शादी करने के बाद साफ कर देती थी दूल्हे का घर

Thu, 01 May 2025 08:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 01 May 2025 08:25 PM IST
सार

अंबेडकरनगर में पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह के लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वो शादी कर दूल्हे का घर साफ कर देते थे।

विज्ञापन
Ambedkarnagar: Eight members of the inter-district robber bride gang arrested
गिरफ्तार की गई लुटेरी दुल्हन व उसके गिरोह के लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

वर्ष 2015 में बॉलीवुड की एक फिल्म आई थी डॉली की डोली। इस फिल्म में अभिनेत्री और उसके सहयोगी कलाकर लुटेरी दुल्हन बनकर लोगों से शादी करते थे। बाद में दूल्हों के घर से नकदी व जेवरात लेकर रफूचक्कर हो जाते थे। कुछ ऐसे ही कारनामों को जौनपुर के लाइन बाजार क्षेत्र के मियापुर की गुलशाना रियाज खान अंजाम दे रही थी। हालांकि, वह बसखारी क्षेत्र में पुलिस के हत्थे चढ़ गई। पुलिस ने महिला के साथ उसके गिरोह के आठ अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक बाइक, 72 हजार रुपये 11 मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में बृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता करते हुए एसपी केशव कुमार ने बताया कि गैंग सीधे साधे लोगों को शादी कराने के नाम पर फंसाता था।। इसके बाद नकली दुल्हन व रिश्तेदार बन रुपये ऐंठकर भाग जाया करते थे। दो दिन पूर्व हरियाणा निवासी सोनू को शादी का झांसा देकर बुलाया गया था। जौनपुर के लाइनबाजार थाने के मियापुर गांव निवासी गुलशाना रियाज खान नकली नाम सीमा उर्फ काजल (21) ने नकली दुल्हन बन उनसे शादी रचाई थी। इसके एवज में 80 हजार रुपये ले लिए थे।
विज्ञापन


इसके बाद नकली दुल्हन बन शादी कराई। लहटोरवा के तिघरा टप्पा के पास अपने साथियों के साथ भाग निकली थी। सोनू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को कसदहां गौशाला के पीछे नकली दुल्हन के साथ जलालपुर के मीरापुर सन्नो उर्फ सुनीता पत्नी गुड्डू ,हरियाणा के जफरगढ़ निवासी मोहनलाल, जौनपुर के भटपुरा निवासी रतन कुमार सरोज, खवाजा के खमौरा निवासी रंजन उर्फ आशू गौतम, अंबेडकरनगर के कटका के दौलताबाद रफीगंज निवासी राहुल राज, कटका के मजिरा गांव के पूनम, जौनपुर के महाराजगंज के केवटली निवासी मंजू माली, जलालपुर के मीरापुर की रुकसार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों से बताया कि वे सभी एक गैंग के सदस्य है। जिले समेत कई जनपदों में शादी कराने के नाम पर लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं। एसपी ने बताया कि इस गिरोह का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed