फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ambedkarnagar: Body of female dentist found in CHC under suspicious circumstances, case of dowry death registe

अंबेडकरनगर: संदिग्ध हालात में सीएचसी में मिला महिला दंत चिकित्सक का शव, पति पर दहेज हत्या का केस दर्ज

Wed, 14 Aug 2024 08:34 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अंबेडकर नगर
अमर उजाला संवाद, अंबेडकर नगर Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 14 Aug 2024 08:34 PM IST
सार

Doctor commits suicide: यूपी के अंबडेकरनगर में निजी महिला चिकित्सक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति के अनुसार महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी है। महिला का पति भी डॉक्टर है। 
 

विज्ञापन
Ambedkarnagar: Body of female dentist found in CHC under suspicious circumstances, case of dowry death registe
महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर की सीएचसी बसखारी परिसर में बने आवास में निजी महिला चिकित्सक की मंगलवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला अपने पति सीएचसी में तैनात चिकित्सक के साथ सरकारी आवास पर रहती थी। पति के अनुसार महिला ने फांसी लगा ली थी। जिंदा बचा लेने की उम्मीद में तुरंत उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने चिकित्सक पति व अन्य परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


बसखारी सीएचसी परिसर में बने डॉक्टर आवास में मंगलवार आधी रात के करीब चिकित्सक डॉ. प्रशांत सिंह ने लोगों को बताया कि उनकी पत्नी सुधा स्वाति सिंह (30) ने फांसी लगा ली है। खबर सुनते ही वहां अफरा-तफरी फैल गई। प्रशांत के अनुसार उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से पंखे पर दुपट्टे के फंदे से लटक रहीं सुधा को बेसुध दशा में नीचे उतारा। इसके बाद सीएचसी में प्राथमिक उपचार देने की कोशिश के साथ एंबुलेंस के जरिए तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने सुधा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह सीओ सिटी देवेंद्र मौर्य व बसखारी पुलिस टीम ने आवास का जायजा लेने के बाद उसे सील कर दिया। साथ ही शव को जिला अस्पताल से ही पोस्टमाॅर्टम हाउस भिजवा दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम ने भी इससे पहले चिकित्सक दंपती के आवास का विधिवत जायजा लेकर नमूना आदि एकत्र किए। इस बीच बिहार से पहुंचे महिला चिकित्सक के मायके पक्ष के लोगों ने पति व अन्य पर परिजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कहा कि दो वर्ष पहले शादी हुई थी, उसके बाद से ही चिकित्सक के परिजन उत्पीड़न कर रहे थे। आरोप लगाया कि दहेज के लिए उनकी पुत्री की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी चिकित्सक व परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किया था प्रेम विवाह
सीएचसी में तैनात डॉ. प्रशांत सिंह ने बिहार आरा की रहने वाली सुधा स्वाति सिंह से प्रेम विवाह किया था। डॉ. प्रशांत के पिता डॉ. बीएन सिंह मेजर टांडा सीएचसी के प्रभारी रहे चुके हैं। उन्होंने अलीगंज में आवास बना रखा है। डॉ. मेजर भी बिहार के आरा के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि वर्षों पहले डॉ. सुधा स्वाति सिंह से प्रशांत को प्रेम हो गया था। इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से 10 मई 2022 को विधिवत विवाह हुआ था। विवाह के बाद से दंपती सीएचसी बसखारी में बने आवासीय भवन में रहते थे। सुधा ने एमडीएस की डिग्री ले रखी थी। वह बसखारी नगर में ही दंत चिकित्सक के रूप में निजी प्रैक्टिस करती थीं। अभी चिकित्सक दंपती को कोई संतान नहीं थी।


खड़े हो रहे कई गंभीर सवाल
चिकित्सक प्रशांत के अनुसार वे तथा उनकी पत्नी एक ही कमरे में सो रहे थे। इसी कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर उनकी पत्नी ने जान दे दी। अब लोगों के गले यह तर्क नहीं उतर रहा कि यदि सब कुछ सामान्य था तो एक ही कमरे में रहते हुए डॉ. प्रशांत फांसी लगाने जैसी घटना कैसे नहीं जान पाए। प्रशांत के अनुसार बेड पर स्टूल रखकर सुधा ने फांसी लगाई। स्टूल गिरने के बाद आवाज हुई तो वे उठे और बचाने की कोशिश की। प्रशांत ने पुलिसकर्मियों को बताया कि उनकी पत्नी बेड पर सो रही थीं जबकि वे जमीन पर लेटे हुए थे। स्थानीय लोगों ने यह सवाल भी खड़ा किया कि बगल में ही बसखारी थाना स्थित होने के बावजूद उसे सूचित क्यों नहीं किया गया। बताया जाता है कि युवती के मायके बिहार से पुलिस अधीक्षक आवास पर फोन किया गया। वहां से बुधवार भोर में बसखारी पुलिस को पूरी घटना बताई गई तब जाकर पुलिस टीम वहां मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed