Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ambedkarnagar: Akbarpur's youth missing in Dubai, father dies worrying about his son

Ambedkarnagar: अकबरपुर का युवक दुबई में लापता, बेटे की चिंता में पिता की मौत, मां बीमार

Sun, 01 Jun 2025 09:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, किछौछा (अंबेडकरनगर)
अमर उजाला नेटवर्क, किछौछा (अंबेडकरनगर) Published by: ishwar ashish Updated Sun, 01 Jun 2025 09:05 PM IST
सार

अकबरपुर से दुबई गए युवक का तीन साल से परिवार से संपर्क नहीं हो पाया है। बेटे की चिंता में पिता राम सूरत को ब्रेन हैमरेज हो गया और उनकी मौत हो गई जबकि मां लगातार बीमार रहती है।

विज्ञापन
Ambedkarnagar: Akbarpur's youth missing in Dubai, father dies worrying about his son
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Freepik

विस्तार

अकबरपुर के लोरपुर ताजन गांव के रहने वाले मनोज कुमार वर्ष 2019 में रोजगार की तलाश में दुबई गए थे। शुरू में वह अपने परिवार से सामान्य बातचीत करते रहे लेकिन अप्रैल 2022 के बाद से उनका फोन आना अचानक बंद हो गया। इसके बाद से ही परिवार के लोग उनकी चिंता में लगातार परेशान हैं।

विज्ञापन


मनोज के बड़े भाई संजय कुमार ने बताया कि कई प्रयासों के बावजूद मनोज से कोई संपर्क नहीं हो पाया। छोटे बेटे की चिंता में पिता राम सूरत को ब्रेन हैमरेज हो गया और उनकी मौत हो गई। बेटे की चिंता और पति के गम में मां की भी तबीयत लगातार खराब रहती है। पूरे परिवार का जीवन चिंता और पीड़ा में बीत रहा है। मनोज को ढूंढने के लिए परिवार ने 21 मई को समाजसेवी सैयद आबिद हुसैन से संपर्क किया।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार की आपबीती सुनने के बाद समाजसेवी ने विदेश मंत्रालय और संबंधित एंबेसी को पत्र भेजकर मनोज की जानकारी मांगी। 30 मई को एंबेसी की ओर से जवाब आया कि मनोज कुमार 18 सितंबर, 2024 को भारत लौट चुके हैं। यह सूचना मिलते ही पूरा परिवार स्तब्ध रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज भारत आने के बावजूद परिवार से क्यों नहीं मिले, इसको लेकर सभी परेशान हैं। समाजसेवी आबिद हुसैन ने अधिकारियों से फिर से अपील की है कि वे मनोज की सही स्थिति और लोकेशन का जल्द से जल्द पता लगाएं, ताकि परिवार को राहत मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed