फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ambedkarnagar: A sipahi upset with power cut fires in a electricity upkendra.

UP: बिजली कटौती से नाराज सिपाही ने उपकेंद्र पर किया फायर, बाल-बाल बचे कर्मचारी, देखें वीडियो

Wed, 04 Sep 2024 01:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Sep 2024 01:09 PM IST
सार

बिजली कटौती से नाराज एक सिपाही ने अंबेडकरनगर में एक बिजली उपकेंद्र पर फायरिंग कर दी। सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Ambedkarnagar: A sipahi upset with power cut fires in a electricity upkendra.
सिपाही ने सभी के सामने पिस्टल लोड की और फायरिंग कर दी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजली कटौती से नाराज सिपाही ने मंगलवार रात जाफरगंज उपकेंद्र पहुंचकर कर्मचारियों पर फायरिंग कर दी। कर्मचारी बाल बाल बच गए। मालीपुर पुलिस ने देर रात ही लखनऊ में तैनात सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


उपकेंद्र जाफरगंज से हुई बिजली कटौती के बाद रात साढ़े 10 बजे करीब बेलउवा बरियारपुर निवासी शरद सिंह घर से निकला और उपकेंद्र पहुंच गया। वह लखनऊ में बतौर सिपाही तैनात है। परिजनों के अनुसार छुट्टी पर घर आया था। उपकेंद्र पर पहुंचकर उसने पिस्टल निकाली और जमीन पर रखकर बैठ गया। इसके बाद उसने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्ट: भेड़िए के आतंक पर प्रशासन के दावे हवा-हवाई, कई गांव अंधेरे में डूबे मिले, दरवाजे भी गायब
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ: एक लाख से ज्यादा खंभों पर खुले झूल रहे हैं जानलेवा तार, 80 करोड़ सलाना खर्च के बाद यह हाल


पुलिस के अनुसार घटना के समय वह नशे में था। कोई बड़ी वारदात हो सकती थी। संयोग से फायरिंग में बिजलीकर्मी बाल बाल बच गए। थोड़ी ही देर बाद पहुंची मालीपुर पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया।

रात में ही बिजलीकर्मी जितेंद्र मिश्र की तहरीर पर हत्या के प्रयास आदि की धारा में केस दर्ज कर लिया गया। सीओ अकबरपुर देवेंद्र मौर्य ने सिपाही को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है। बताया कि उसकी तैनाती लखनऊ में कहां है यह पता कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed