फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amazing carvings of Ram Mandir will be visible as soon as the light falls

Ayodhya News : परिसर व गर्भगृह की भव्यता दर्शाने के लिए रोशनी पड़ते ही झलक उठेगी राममंदिर की अद्भुत नक्काशी

Fri, 06 Jan 2023 12:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव नितिन मिश्र/संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
नितिन मिश्र/संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 06 Jan 2023 12:01 AM IST
सार

राममंदिर के खंभों पर अद्भुत नक्काशी की गई है। मंदिर के गर्भगृह में भी धार्मिक थीम पर नक्काशी की जाएगी। इसकी भव्यता दिन में तो झलकेगी ही रात में भी यह नक्काशी भक्तों को आनंदित करे ऐसी योजना बन रही है। मंदिर के प्रकाश व्यवस्था की जिम्मेदारी दिल्ली की एक कंपनी को दी गई है।

विज्ञापन
Amazing carvings of Ram Mandir will be visible as soon as the light falls
रामजन्म भूमि में दिल्ली की एजेंसी के द्वारा प्रकाश की व्यवस्था को लेकर दिया जा रहा प्रस्तुतिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राममंदिर की भव्यता तो अनुपम होगी ही, तकनीक के मामले में भी देश के चुनिंदा मंदिरों में शामिल होगा। राममंदिर की प्रकाश व्यवस्था भी हाईटेक होगी। रात में भी पहुंचने पर राममंदिर की अद्भुत नक्काशी झलकती नजर आएगी।

विज्ञापन

   
राममंदिर के खंभों पर अद्भुत नक्काशी की गई है। मंदिर के गर्भगृह में भी धार्मिक थीम पर नक्काशी की जाएगी। इसकी भव्यता दिन में तो झलकेगी ही रात में भी यह नक्काशी भक्तों को आनंदित करे ऐसी योजना बन रही है। मंदिर के प्रकाश व्यवस्था की जिम्मेदारी दिल्ली की एक कंपनी को दी गई है। जिसने अपनी टीम के साथ अयोध्या पहुंचकर बुधवार रात प्रस्तुतीकरण भी दिया है।
विज्ञापन

 
ट्रस्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंजीनियरों की टीम ने मंदिर के अलग-अलग हिस्सों पर अलग-अलग रोशनी फैलाकर उसकी भव्यता दर्शाने की कोशिश की। कौन सी थीम पर किस तरह का प्रकाश दिया जाए। जिससे उसका आकर्षण रात में भी सामने आ सके। इंजीनियरों ने इसकी प्रस्तुति ट्रस्टियों व मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के समक्ष दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बताया गया कि मंदिर 161 फीट ऊंचा होगा। ऐसे में जमीन पर खड़े व्यक्ति को मंदिर के ऊपरी हिस्से की नक्काशी, भव्यता खासकर रात में नहीं दिख पाएगी। ऐसी व्यवस्था की जा रही है मंदिर के हर तल समेत शिखर तक की अद्भुत नक्काशी व भव्यता खास रोशनी के माध्यम से भक्त देख सकें।

पर्व, त्योहारों पर खास होगी प्रकाश व्यवस्था
राममंदिर की प्रकाश व्यवस्था पर्व व त्योहारों पर इस तरह की रहेगी जो भी देखेगा वह मंत्रमुग्ध हो जाएगा। त्योहारों में भक्त रात के समय जब राममंदिर परिसर में प्रवेश करें तो उन्हें त्रेतायुग जैसी भव्यता की अनुभूति होनी चाहिए, कुछ ऐसी योजना है। रामनवमी, झूलनोत्सव में किस रंग की लाइटिंग की जाए, इसकी योजना पर विचार विमर्श चल रहा है। पर्व व त्योहारों पर थ्री डी मैपिंग व लेजर शो के जरिए रामकथा की प्रस्तुति पर भी विचार चल रहा है।


मंदिर परिसर की प्रकाश व्यवस्था अत्याधुनिक होगी। बिजली की वायरिंग और साउंड सिस्टम की वायरिंग पत्थरों की दीवारों पर संभव नहीं है। ऐसे में आधुनिक वायरलेस तकनीक से बिजली लाइट और साउंड सिस्टम की तकनीकी व्यवस्था बनाने पर राय बनी है। लाइट किस-किस तरह सजेगी, खास अवसरों पर किस रंग की लाइटिंग होगी, इस पर भी मंथन किया गया। ये सिस्टम दिखेंगे नहीं, लेकिन उससे भजन और प्रकाश का संचालन होता रहेगा। तकनीकी विशेषज्ञों ने इसके बारे में जानकारी दी है। - चंपत राय, महासचिव, श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट

राममंदिर की मुख्य संरचना 
राममंदिर की मुख्य संरचना
- कुल क्षेत्र फल- 2.7 एकड़
- कुल निर्मित क्षेत्र- 57400 स्क्वायर फीट
- मंदिर की लंबाई- 360 फीट
- मंदिर की चौड़ाई- 235 फीट
- मंदिर की ऊंचाई- 161 फीट
- कुल तलों की संख्या- 3
- प्रत्येक तल की ऊंचाई- 20 फीट
अब तक मंदिर निर्माण - 60 फीसदी
गर्भ गृह निर्माण- 20 फीसदी
कुल बजट- 1800 करोड़
अब तक खर्च- 300 करोड़ लगभग
भूतल निर्माण की समय सीमा- दिसंबर 2023
रामलला की प्रतिष्ठा- जनवरी 2024

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed