फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amay Rajendra won the chess title

Lucknow News: अमय राजेंद्र ने जीता शतरंज का खिताब

Mon, 13 Apr 2026 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Amay Rajendra won the chess title

विज्ञापन
लखनऊ। अमय राजेंद्र ने जिला शतरंज प्रतियोगिता में अंडर-13 आयुवर्ग का खिताब जीता। कर्नल एसएन मिश्रा ओबीई मेमोरियल स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में रविवार को अंडर-13 आयुवर्ग के मुकाबले खेले गए। इस वर्ग में कुल नौ अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों ने भाग लिया।

अमय राजेन्द्र (अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग 1411) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी को चौंका दिया। उन्होंने शुरुआती चारों चक्रों में लगातार जीत दर्ज कर एक अंक की बढ़त बना ली। पांचवें एवं अंतिम चक्र में भार्गव पोरवाल के आक्रमण का सफलतापूर्वक सामना करते हुए मुकाबला ड्रॉ कराया और कुल 4.5 अंकों के साथ अंडर-13 आयुवर्ग का खिताब जीता।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में सक्षम श्रीवास्तव चार अंकों के साथ उपविजेता रहे, जबकि पार्थ गुप्ता ने 3.5 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन पर कर्नल एसएन मिश्रा ओबीई मेमोरियल स्कूल की डायरेक्टर प्रीति शुक्ला ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed