फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amausi Airport: Eight customs officers suspended over the escape of 29 smugglers, action taken on the basis of

अमौसी एयरपोर्ट: 29 तस्करों की फरारी पर आठ कस्टम अधिकारी सस्पेंड, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई

Thu, 04 Apr 2024 07:49 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 04 Apr 2024 07:49 PM IST
सार

Amausi Airport:अमौसी एयरपोर्ट पर बुधवार को कस्टम और सुरक्षा अधिकारियों को चकमा देकर 29 तस्कर भाग निकले थे। इसको संज्ञान में लेते हुए आठ कस्टम अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
Amausi Airport: Eight customs officers suspended over the escape of 29 smugglers, action taken on the basis of
सोने की तस्करी। प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम की गिरफ्त से फरार 29 तस्करों को अब गैंग मानकर उनकी जांच की जाएगी। एयरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। इसमें कस्टम अधिकारी दोषी पाए गए हैं और आठ को सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन


मामला गत दिवस उस वक्त उजागर हुआ, जब कस्टम की टीम ने सरोजिनीनगर थाने में तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कस्टम के मुताबिक शारजाह से लखनऊ पहुंची फ्लाइट से कुल 35 लोगों को तस्करी के संदेह में पकड़ा गया था। उनसे पूछताछ हो रही थी, इसी बीच एक तस्कर बेहोश हो गया। दूसरे तस्करों ने हंगामा शुरू कर दिया। नारेबाजी करने लगे। कस्टम अफसर उसके इलाज में लग गए। जबकि वह तस्कर ठीक पाया गया। इसी बीच वह दोबारा बेहोश हो गया।
विज्ञापन


इसका लाभ उठाते हुए 35 में से 29 तस्कर फरार हो गए। यह सोची-समझी रणनीति थी। शेष छह लोगों को जेल भेज दिया गया है। फरार हुए लोगों को अब कस्टम की टीम गैंग मानकर जांच करेगी और उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसके अतिरिक्त अमौसी एयरपोर्ट पर सीसीटीवी खंगाले गए, जिस पर कार्रवाई करते हुए कस्टम के आठ अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पासपोर्ट जब्त, किए जाएंगे निरस्त
कस्टम विभाग के मुताबिक जो तस्कर फरार हो गए हैं, उनके पासपोर्ट कस्टम के पास ही हैं। ऐसे में उन्हें आसानी से पकड़ा जा सकेगा। उसी के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। वहीं उनके छह साथियों के पासपोर्ट भी कस्टम के कब्जे में हैं। लिहाजा अब इन सभी के पासपोर्ट निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


तस्कर के पेट में मिला पौने चार लाख का सोना
कस्टम अधिकारियों ने बताया कि 29 तस्कर फरार हो गए थे। जबकि छह लोग कस्टम की पकड़ में ही थे। ऐसे में जब उन लोगों से कड्राई से पूछताछ की गई तो एक तस्कर ने यह कबूला कि उसके पेट में तस्करी कर लाया गया 50 ग्राम सोना है, जिसे कस्टम ने बरामद किया है। यह सोना करीब पौने चार लाख रुपये का है। जबकि इसी मामले में कस्टम की टीम तीन करोड़ रुपये से अधिक की सिगरेटें बरामद कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed