फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amarujala Krishika 2024: C-MAP is helpful to farmers in earning income, many important information was given

Amarujala Krishika 2024: आय अर्जित करने में किसानों का सहयोगी है सी-मैप, दी गईं महत्वपूर्ण जानकारियां

Mon, 09 Dec 2024 04:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Dec 2024 04:24 PM IST
सार

अमर उजाला ने प्रदेश के किसानों का उत्साहवर्धन और नई तकनीक के प्रति जागरुक करने के लिए नई रणनीति अपनाई है। सोमवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कृषिकाः खेती से समृद्धि की ओर कार्यक्रम में आयोजित किया गया। 

विज्ञापन
Amarujala Krishika 2024: C-MAP is helpful to farmers in earning income, many important information was given
अमर उजाला के कृषिका कार्यक्रम में जानकारी देते विशेषज्ञ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला के कृषिका कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को स्वावलंबी और समृद्ध बनने का मंत्र दिया। बेहतर खेती करने वाले अलग-अलग जिले के 50 से अधिक किसानों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने किसानों से सफलता की कहानियां सुनीं। सफल किसानों को सम्मानित भी किया। 

विज्ञापन

किसानों को सब्सिडी के रूप में की जा रही आर्थिक मदद

डॉ राजीव वर्मा ने बताया कि उद्यान विभाग किसानों के लिए किस तरह सहयोग कर रहा है। उन्होंने बताया कि हर्बल गार्डेन तैयार करने या क्षेत्र विस्तार करने के लिए या अन्य जानकारी देकर किसानों की मदद की जा रही है। किसानों को कहीं ट्रेनिंग लेने के लिए जाना है, या गोष्ठियों में जाना है तो किसानों सब्सिडी के रूप में आर्थिक मदद भी करते हैं। 

विज्ञापन


विशेषज्ञों ने बताया कि किस तरह एक छोटे से प्लॉट या घर की छतों पर बॉटिकल गार्डेन तैयार करके उससे लाभ लिया सकता हैं। इसमें शतावर, लेमनट्री, एलोवेरा या अन्य औषधीय पौधे लगाकर घरों में लोग लाभ ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सी-मैप से अर्जित कर सकते हैं आय

चर्चा के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि किसान तकनीक की प्रयोग करके किस तरह लाभ कमा सकते हैं। सी-मैप तकनीक का उपयोग करके किस तरह लोग आय अर्जित कर सकते हैं।  

यह लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख और गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed