फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amar Ujala Sangam programme in Lucknow.

अमर उजाला संगम: रिवरफ्रंट पर गूंजेगा सूफी संगीत, बहेगी काव्य रस की धार, फूड जोन व शॉपिंग जोन भी होंगे

Wed, 20 Dec 2023 03:02 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 20 Dec 2023 03:02 PM IST
सार

संस्कृति विभाग और अमर उजाला का दो दिवसीय आयोजन संगम 24 और 25 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। आयोजन में आकर्षक उपहार जीतने के मौके भी होंगे।

विज्ञापन
Amar Ujala Sangam programme in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

साल भर के इंतजार के बाद खानपान और संस्कृतियों के संगम का शंखनाद हो चुका है। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती समारोह के क्रम में संस्कृति विभाग और अमर उजाला का दो दिवसीय आयोजन 24 और 25 दिसंबर को रिवर फ्रंट, निकट समता मूलक चौराहे पर होगा। खानपान और संस्कृतियों के संगम 2023 में विविधता में एकता देखने को मिलेगी। प्रवेश निशुल्क है और उपहार जीतने के ढेरों अवसर भी मिलेंगे। साथ ही रिवरफ्रंट पर सूफी संगीत और काव्य रस की धार भी बहेगी।

विज्ञापन


सूफी संगीत से सजेगी शाम, दिखेंगे कविताओं के विविध रंग
इस दो दिवसीय कार्यक्रम में एक तरफ संस्कृतियों का मेला होगा तो दूसरी तरफ अटल के गीतों पर गायन भी होगा। साथ ही भोपाल की विजयाश्री एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगी। चंडीगढ़ से सूफी गायिका ममता जोशी आ रही हैं। राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में गजेन्द्र सोलंकी, कीर्ति काले, मनवीर मधुर, अभय निर्भीक, प्रमोद द्विवेदी और मुकेश श्रीवास्तव की कविताओं के रंग बिखरेंगे।
विज्ञापन


ये भी होंगे आकर्षण का केंद्र
- विभिन्न राज्यों-समाजों के खानपान के स्टाल
- अनूठे सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगा मंच
- टी सीरिज स्टेज वर्क्स एकेडमी के छात्रों का टीएसए बैंड की प्रस्तुति
- ऊंट और बग्घी की होगी सवारी
- पीढ़ियों का अंतर मिटाएगी टग आफ वार
- स्केटिंग में दिखेगा बच्चों का हुनर
- कराटे-ताइक्वांडो का होगा प्रदर्शन
- जिमनास्टिक और वुशू का प्रदर्शन करेंगी नन्हे खिलाड़ी
- बुजुर्ग चौपाल पर होगी दादी-दादी, नाना-नानी की कहानियां

इनकी रहेगी भागीदारी
जैन, राजस्थानी, मराठी, पर्वतीय, काश्मीरी, पंजाबी, केरल, भोजपुरी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, मुस्लिम, अवधी, तमिल, गोरखा, जनजातीय, ओडिसा और ईसाई समाज के खानपान के अलावा लखनवी खास स्वाद से रूबरू होने का मिलेगा मौका।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूड जोन और शापिंग जोन
इसके अलावा फूड जोन और शापिंग जोन भी होगा, जहां ओडीओपी, एमएसएमई और गृह उद्योग आधारित उत्पाद खाने और खरीदने का मौका भी मिलेगा। साथ ही सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी देते स्टाल भी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed