फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amar Ujala Sangam: Many plates were prepared but Sandeep Ahuja's Sangam Thal made me feel proud.

अमर उजाला संगम : थाल तो बहुत तैयार किए पर संदीप आहूजा के संगम थाल ने कराया गर्व का अहसास

Thu, 28 Dec 2023 12:33 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 28 Dec 2023 12:33 AM IST
सार

लगातार दूसरे साल खानपान और संस्कृतियों के संगम मे कश्मीर से कन्याकुमारी तक के व्यंजनों से तैयार संगम थाल को प्रदेश की जनता को अर्पित किया गया। इसे अर्पित किया जनता को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने।

विज्ञापन
Amar Ujala Sangam: Many plates were prepared but Sandeep Ahuja's Sangam Thal made me feel proud.
अमर उजाला संगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला और संस्कृति विभाग का संयुक्त आयोजन 24 और 25 दिसंबर को रिवर फ्रंट वाली चटोरी गली मे आयोजित किया गया। लगातार दूसरे साल खानपान और संस्कृतियों के संगम मे कश्मीर से कन्याकुमारी तक के व्यंजनों से तैयार संगम थाल को प्रदेश की जनता को अर्पित किया गया। इसे अर्पित किया जनता को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने।

विज्ञापन


लगातार दूसरे साल संगम थाल को तैयार किया रायल कैफे के एमडी संदीप आहूजा ने। संदीप आहूजा को समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सम्मानित भी किया। संदीप कहते हैं कि कश्मीर महोत्सव से लेकर लगभग हर प्रांत के खानपान से जुड़ा महोत्सव आयोजित किया। पर संगम थाल की बात ही अलग है। जिस वक्त अमर उजाला ने थाल तैयार करने का प्रस्ताव रखा तो बिना सोचे ही जुबां से हां निकली, आखिर देश और प्रदेश की एकता को प्रदर्शित करने से बड़ा और मौका क्या हो सकता है। मैं इस थाल को तैयार करके खुद को गर्वान्वित महसूस कर रहा हूं। 

विज्ञापन

इस थाल में ये था खास

Amar Ujala Sangam: Many plates were prepared but Sandeep Ahuja's Sangam Thal made me feel proud.
अमर उजाला संगम - फोटो : अमर उजाला
आंध्र प्रदेश का गुट्टी वांक्य कुरा, अरुणाचल प्रदेश का मारुआ, असम की पपाया खीर, बिहार की लिट्टी, छत्तीसगढ़ का चिल्ला, गुजरात का ढोकला, हरियाणा का कढाई पकौड़ा, हिमाचल प्रदेश का धाम थाली, जम्मू कश्मीर का मौदुर पुलाव, झारखंड का दाल पीठा, कर्नाटक का बिसी बेले भाथ, केरल का अप्पम, मध्य प्रदेश का पोहा, महाराष्ट्र का मिसल पाव, मणीपुर का कानग्शोई, मेघालय का जादोह राइस, मिजोरम का छुम हान, नागालैंड का जुठो, उड़ीसा का डाल्मा, पंजाब का मक्के की रोटी सरसों का साग, राजस्थान का दाल बाटी चूरमा, सिक्किम का मोमो, तमिलनाडु का रस्म, तेलंगाना का रस्म, त्रिपुरा का चाउक, उत्तर प्रदेश का अवधी वेज बिरयानी, उत्तराखंड का काफुली, पश्चिम बंगाल का मिष्टी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed