{"_id":"59d32e1b4f1c1baa538b55ae","slug":"amar-ujala-medhavi-chhatra-smman-samaroh","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अमर उजाला' छात्र सम्मान समारोह में हिस्सा लेने प्रदेश भर से लखनऊ पहुंचे मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अमर उजाला' छात्र सम्मान समारोह में हिस्सा लेने प्रदेश भर से लखनऊ पहुंचे मेधावी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 03 Oct 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
Medhavi Samman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'अमर उजाला परिवार' द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश भर से मेधावी छात्र और छात्राएं आज लखनऊ पहुंच गए।
विज्ञापन
इन मेधावियों को 'अमर उजाला' लखनऊ शहर घुमाने के साथ मेट्रो में सवारी का लुत्फ उठाने का मौका भी देगा। इस दौरान राज्य सरकार के मंत्री और शासन व प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
तीन और चार अक्तूबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में आज सीएम अपने आवास पर बच्चों को सम्मानित करेंगे। चार अक्तूबर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा बच्चों से संवाद स्थापित करेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बच्चों का मार्गदर्शन करने के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भी आ रहे हैं, जो अपने संघर्ष को बच्चों से साझा कर उनका मार्गदर्शन करेंगे।
‘अमर उजाला’ परिवार हर साल यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप करने वाले मेधावियों को सम्मानित करता है।
इस कड़ी में इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश की मेरिट सूची में पहले 10 स्थान पर रहने वाले मेधावियों के साथ हर जिले में पहला स्थान पाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया जा रहा है।
सम्मान समारोह में प्रदेश के सभी 75 जिलों के मेधावियों को बुलाया गया है। यहां चिनहट में गंगा विहार स्थित रानी लक्ष्मी बाई स्कूल में इनके ठहरने की व्यवस्था की गई है।
पर्यटन विभाग के सहयोग से मेधावियों को लखनऊ दर्शन कराया जाएगा। इस दौरान इन्हें लखनऊ मेट्रो में सफर का लुत्फ उठाने का मौका भी मिलेगा।