फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amar ujala medhavi chhatra samman utsav live.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद बोले, मेधावियों के गांवों तक बना देंगे सड़कें

Wed, 04 Oct 2017 08:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 04 Oct 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
amar ujala medhavi chhatra samman utsav live.
छात्रों को सम्मानित करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मेधावियों को बधाई देते हुए कहा कि हम प्रदेश के हर टॉपर के गांव तक सड़क बनाएंगे ताकि लोगों को पता चले कि ये टॉपर्स का गांव है। केशव बुधवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अमर उजाला द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान उत्सव 2017 में बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने मेधावियों से कहा कि सोशल मीडिया से बच्चे हमसे जुड़े हुए हैं। आप अपनी दिक्कतें हमें बताइए। आप मुख्यमंत्री को मेल कीजिए। यूपी की प्रतिभा हर जगह है। दुनिया की चिकित्सा व्यवस्‍था से लेकर नासा तक देश के नौजवान हैं।
विज्ञापन


इस लिंक पर क्लिक करें और देखें, अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान उत्सव 2017 से जुड़ी खबरें व गैलरी
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों को हमेशा होना चाहिए असंतुष्ट
वहीं, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बोले कि विद्यार्थियों को कभी संतुष्ट नहीं होना चाहिए। उन्हें हमेशा और बेहतर करने की कोशिश करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं आज भी उस ज्योमेट्री बॉक्स की पूजा करता हूं जो कि मुझे हाईस्कूल में प्रथम आने पर मिला था। इससे मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।


वहीं, इसके पहले केशव प्रसाद मौर्य व ‌उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने मेधावियों को सम्मानित किया।

जबकि, कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच कालिदास मार्ग पर स्थित अपने सरकारी आवास पर मेधावियों का उत्साह बढ़ाया था।

योगी ने मेधावियों को सम्मानित करते हुए कहा था कि हर व्यक्ति के अंदर कोई न कोई प्रतिभा छिपी होती है। इसलिए विद्यार्थियों को अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानना होगा, निखारना होगा ताकि राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकें। सीएम ने कहा कि हमारे आसपास की समस्याएं तभी दूर हो सकती हैं, जब उन्हें दूर करने के लिए समाज पहल करे और सरकार पहल करने वालों का सहयोग करे।

सीएम योगी मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से ‘अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान उत्सव’ में शामिल होने आए छात्र-छात्राओं से मुखातिब थे। मुख्यमंत्री ने मेधावियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा, आप हमारे समाज के अनमोल रत्न हैं। हमें पूरा भरोसा है कि राष्ट्र को नई दिशा देने में आपकी प्रतिभा का भरपूर उपयोग हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed