{"_id":"59cf479a4f1c1bc1538b50e0","slug":"amar-ujala-medhavi-chhatra-samman-samaroh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह 4 अक्टूबर को, टॉपर्स को सम्मानित करेंगे सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह 4 अक्टूबर को, टॉपर्स को सम्मानित करेंगे सीएम योगी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:58 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद के वर्ष 2016-17 के मेधावियों को ‘अमर उजाला’ द्वारा 4 अक्तूबर को आयोजित समारोह में सम्मानित करेंगे। यह समारोह गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होगा।
विज्ञापन
इसके लिए प्रदेश भर के मेधावी 3 अक्तूबर से ही पहुंचना शुरू हो जाएंगे। इन मेधावियों को मेट्रो में सवारी का लुत्फ उठाने का मौका भी मिलेगा। इस दौरान राज्य सरकार के मंत्री और शासन व प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ परिवार हर साल यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप करने वाले मेधावियों को सम्मानित करता है। इस कड़ी में इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश की मेरिट सूची में पहले 10 स्थान पर रहने वाले मेधावियों के साथ हर जिले में पहला स्थान पाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
सम्मान समारोह में प्रदेश के सभी 75 जिलों के मेधावियों को बुलाया गया है। ये मेधावी तीन अक्तूबर को राजधानी आ जाएंगे। यहां चिनहट में गंगा विहार स्थित रानी लक्ष्मी बाई स्कूल में इनके ठहरने की व्यवस्था की गई है। पर्यटन विभाग के सहयोग से मेधावियों को लखनऊ दर्शन कराया जाएगा। इस दौरान इन्हें लखनऊ मेट्रो में सफर का लुत्फ उठाने का मौका भी मिलेगा। 3 अक्तूबर को रात्रि विश्राम के बाद ये मेधावी 4 अक्तूबर की सुबह आठ बजे समारोह स्थल पर पहुंच जाएंगे।