फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amar Ujala interview with UP chief secretary Rajendra Kumar Tiwari.

कोविड संक्रमित मरीजों की भर्ती में शिकायत आई तो जिम्मेदारी तय कर करेंगे कड़ी कार्रवाई : मुख्य सचिव

Wed, 29 Jul 2020 05:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 29 Jul 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala interview with UP chief secretary Rajendra Kumar Tiwari.
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने कहा है कि सरकार का पूरा जोर अधिक से अधिक लोगों की जल्द से जल्द जांच कर उन्हें संक्रमण मुक्त करने का है। सरकार ने जांच की संख्या प्रतिदिन एक लाख तक पहुंचाने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा है कि यदि कहीं से भी कोविड पॉजिटिव मरीज को भर्ती न किए जाने की शिकायत आएगी तो इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


मुख्य सचिव तिवारी ने पिछले एक सप्ताह के भीतर चार मंडलों-झांसी, कानपुर नगर, मिर्जापुर व प्रयागराज मंडल में कोविड-19 महामारी के संक्रमण से बचाव व इलाज से जुड़ी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि अन्य मंडलों का उनका भ्रमण भी आगे होगा।
विज्ञापन


कोविड-पॉजिटिव केसों की संख्या तेजी से बढ़ने के सवाल पर तिवारी ने कहा कि केस का छिपा रहना ज्यादा चिंताजनक है। बिना लक्षण वाले संक्रमित लोगों से असंक्रमित लोगों में फैलने का खतरा बना रहेगा। इसीलिए सरकार ने जांच की संख्या तेजी से बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि यदि एक लाख जांच में तीन प्रतिशत भी पॉजिटिव केस सामने आते हैं तो 3000 लोग होते हैं। संख्या से घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार का प्रयास प्रत्येक संक्रमित व्यक्ति की पहचान और उसे अस्तपाल में भर्ती कराकर आवश्यक इलाज है। पॉजिटिव केसों के हर संभव इलाज के लिए सरकार ने हर तरह की आवश्यक व्यवस्था की है। बिना लक्षण वाले संक्रमित लोगों के लिए होम आइसोलेशन की सुविधा दी गई है। करीब 6000 लोग अब तक होम आइसोलेशन ले चुके हैं।

मरीजों से मुलाकात कर उनसे सुविधाओं की जानकारी ले रहे हैं

मरीजों के अस्तपाल में भर्ती होने में मुश्किलों से संबंधित सवाल पर मुख्य सचिव ने कहा कि वह जिलों में जाकर हॉस्पिटल का निरीक्षण कर रहे हैं। मरीजों से मुलाकात कर उनसे सुविधाओं की जानकारी ले रहे हैं। भर्ती मरीजों का फीडबैक अच्छा रहा है। लेकिन, सभी को स्पष्ट कर दिया गया है कि यदि किसी पॉजिटिव मरीज को भर्ती न करने की कोई शिकायत आएगी तो सख्त कार्रवाई होगी। इलाज में कोई लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

लोगों को और सतर्क होने की जरूरत
मुख्य सचिव ने कहा कि अभी तक कोई वैक्सीन नहीं आई है। ऐसे में बचाव ही सर्वोत्तम उपाय है। लोगों को अधिक सतर्क होने की जरूरत है। यदि लोग हर वक्त मास्क लगाएं। अनावश्यक चीजों को न छुएं और कहीं साझा की जाने वाली वस्तुएं छूनी पड़े तो तत्काल हाथ धुलें। दो गज की दूरी बनाए रहें और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें तो संक्रमण से बचा जा सकता है।

आर्थिक स्थिति में सुधार और निवेशक भी तैयार

मुख्य सचिव ने कहा कि अनलॉक शुरू होने के बाद आर्थिक गतिविधियां पटरी पर आई हैं। राजस्व में भी वृद्धि हो रही है। इसके अलावा सरकार ने निवेशकों से संवाद बढ़ाया है और वे प्रदेश में निवेश के लिए आगे आ रहे हैं। हाल में लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातों से जुड़े सवाल पर मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार हर घटना की तह तक जाकर उसके दोषियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है और कड़ी कार्रवाई कर रही है। पुलिस महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव गृह की प्रत्येक घटना पर नजर है। सरकार हर मामले में न्याय सुनिश्चित करेगी और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed