अमर उजाला फूड फेस्टिवल में कुकिंग क्वीन बनकर जीते इनाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाने के शौकीनों के लिए खुशखबरी। अमर उजाला शहरवासियों को पहली बार देसी के साथ विदेशी डिशेज का आनंद लेने का मौका देने जा रहा है, जिसमें लोग खाने के नए स्वाद से रूबरू होंगे। अमर उजाला की ओर से 27 फरवरी से फूड फेस्टिवल 2016 का आयोजन कर रहा है।
कैच प्रेसेन्ट फूड फेस्टिवल के सहयोगी पार्टनर पारले नमकीन, डालडा कुकिंग ऑयल, आनन्दा, शक्ति भोग, कैलॉग्स डेलियम है। फूड फेस्टिवल में इंडियन डेजर्ट, चॉक्लेट्स और स्नैक्स व इंटरनेशनल क्यूजियन खास आकर्षण होंगे।
गोमती नगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में दो दिवसीय फूड फेस्टिवल में शहरवासी परिवार सहित राजस्थानी तड़का, महाराष्ट्रियन थाल, प्रकाश की मशहूर कुल्फी सहित लखनऊ के प्रसिद्ध व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे।
यहां देखें वेबसाइट और फोन नंबर
चाइनीज, थाई और सी-फूड के साथ इटेलियन, मैक्सिकन और कॉन्टीनेन्टल फूड का स्वाद चखने का भी मौका मिलेगा। केक, चॉकलेट, तंदूरी कवाब, देसी मिठाइयां, यूपी की चटपटी चाट से लेकर, पिज्जा, बिरयानी सब कुछ एक छत के नीचे मिलेगा। झूले, जादू का खेल, बैंड परफॉरमेंस सहित कई मनोरंजक कार्यक्रम होंगे तथा ढेर सारे ईनाम जीतने का मौका भी मिलेगा।
फूड फेस्टिवल में होटल के शेफ लाइव कुकिंग के जरिये अपनी रेसिपी का डेमो देंगे। वहीं, महिलाओं को कुकिंग टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा।
फूड फेस्टिवल में कुकिंग क्वीन कॉन्टेस्ट भी है। इसमें डालडा क्वीन, पारले क्वीन, कैच क्वीन व शक्तिभोग आटा क्वीन का चयन किया जाएगा। कुकिंग क्वीन के रजिस्ट्रेशन के लिए अपनी रेसिपी हमे lkoautp@gmail.com पर मेल करें या 8576974189 पर सम्पर्क करें।