{"_id":"5bea43a3bdec2269651f353b","slug":"amar-ujala-bal-mela-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला के बाल मेले में पहुंचे 68 स्कूलों के करीब 10 हजार बच्चे, जू की सैर के साथ की मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला के बाल मेले में पहुंचे 68 स्कूलों के करीब 10 हजार बच्चे, जू की सैर के साथ की मस्ती
Tue, 13 Nov 2018 08:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 13 Nov 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 20
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बाल दिवस से एक दिन पहले मंगलवार को लखनऊ जू में अमर उजाला द्वारा आयोजित बाल मेले में 68 स्कूलों के करीब 10 हजार बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जू में सैर सपाटा करने के साथ ही जमकर मस्ती की। इस मेले में पहुंचे मासूम बच्चे परिंदों की चहचहाहट, शेर-बाघ की दहाड़, चिंपैंजी और बंदरों की उछलकूद को करीब से देखकर रोमांचित हो उठे। इनमें कई बच्चे ऐसे थे जो पहली बार वन्य जीवों को सामने से देख रहे थे।
2 of 20
- फोटो : amar ujala
मंगलवार सुबह से ही कतारों में शिक्षकों संग जू की सैर को जुटना शुरू हुये स्कूली बच्चे जब प्राणि उद्यान में दाखिल होना शुरू हुये तो वन्यजीवों के कमरों से बाड़ों में बाहर आने का समय हो रहा था। जिराफ सुजाता हरी चरी खाती हुई रह रहकर कुलांचे भर रही थी तो शुतुरमुर्ग छाते के समान अपने बड़े बड़े पंख फैलाकर बाड़ें को नाप रहे थे।
3 of 20
- फोटो : amar ujala
भीगे चने पत्तियों संग सुबह की डाईट ले रहे काले हिरण, चीतल, सांभर, पाढ़ा का कुनबा तो बस बच्चों की एक एक खिलखिलाती हंसी पर उचक ठुमक इतराते दिखे। कभी दूर तो कभी उनके करीब आते जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 20
- फोटो : amar ujala
धमाचौकड़ी के शौकीन बच्चों ने हिप्पो, डरावने सांप-अजगर को देखने के बाद झूला पार्क का रुख किया। जहां दर्जनों के किस्म के रंग-बिरंगे झूलों पर बच्चे झूलने में इतने मग्न हुये स्कूल ड्रेस के गंदे होने का ख्याल भी न रहा। झूलों पर झूलते बच्चों ने बाले मेले केधमाल में न तो टीचरों की सुनी और साथियों की।
विज्ञापन
5 of 20
- फोटो : amar ujala
इन सबके बीच बारादरी पार्क में सजे मेले की रौनक जादूगर के जादू ने तो कठपुतली की कहानियों संग दादी नानी के किस्सों कहानियों ने चुराई। टैटू, रिंग मास्टर खेल, बेकार सामानों से सजावटी चीजों को बनाने का हुनर भी बच्चों ने देखा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।