फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amar singh speaks on SP and BSP alliance.

बसपा नहीं, हारी-थकी सपा को होगा गठबंधन से थोड़ा-बहुत लाभ : अमर सिंह

Thu, 26 Jul 2018 02:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 26 Jul 2018 02:59 AM IST
विज्ञापन
amar singh speaks on SP and BSP alliance.
अमर सिंह व अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा महासचिव रह चुके सांसद अमर सिंह का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रोकने के लिए प्रदेश में महागठबंधन नहीं, महाहठबंधन बन रहा है। बसपा सुप्रीमो मायावती को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा। हां, हारी-थकी सपा को जरूर थोड़ी बहुत ऊर्जा मिलेगी। यह मोदी-योगी का दौर चल रहा है, इसमें किसी हठबंधन की चलने वाली नहीं है।

विज्ञापन


अमर सिंह दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने लखनऊ आए थे। अटकलें थीं कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अमर उजाला से टेलीफोन पर बातचीत में उन्होंने कहा, लोग मकान, सुरक्षा व गायों के लिए मुख्यमंत्री से मिल सकते हैं तो मैं क्यों नहीं मिल सकता? उनका इशारा मुलायम व उनके परिवार के सदस्यों की तरफ था।
विज्ञापन


कहा, योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद उनसे यह मेरी पहली मुलाकात थी। इस सामान्य भेंट को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए। अभी भाजपा में जाने जैसी कोई बात नहीं है। यदि भाजपा में जाऊंगा तो प्रेस कॉन्फ्रेंस करके एलान करूंगा, इसमें लज्जा की क्या बात है?
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक व्यक्ति का किसी दल में जाना कोई कौतूहल नहीं होता लेकिन मेरे लिए अभी ऐसा कुछ नहीं है। लोकसभा चुनाव में भूमिका के सवाल पर बोले- मैं भाजपा का खुलकर समर्थन करूंगा, भले ही भाजपा में शामिल होऊं या नहीं। देश में करोड़ों लोग भाजपा का समर्थन करते हैं, क्या वे भाजपा में पंजीकरण कराते हैं? भाजपा को समर्थन देने के लिए आवश्यक नहीं कि उसमें शामिल हुआ जाए।

अखिलेश यादव के पूर्ण समर्पण से ही गठबंधन

amar singh speaks on SP and BSP alliance.

सपा से लंबे समय तक राज्यसभा सदस्य और मुलायम सिंह के बेहद नजदीकी रह चुके अमर सिंह ने सपा-बसपा के गठबंधन को महाहठबंधन करार दिया। कहा, मायावती कह रही हैं कि सम्मानजनक सीट मिलने पर ही गठबंधन करेंगी। सम्मानजनक सीट की कोई परिभाषा नहीं है। अखिलेश पूर्ण समर्पण करेंगे तभी गठबंधन होगा। इसका पूरा लाभ मायावती को नहीं मिलेगा।

बसपा का अपना जनाधार है। उससे गठबंधन करके पारिवारिक, राजनीतिक व सामाजिक तौर पर हारी-थकी सपा को जरूर थोड़ी बहुत ऊर्जा मिल जाएगी। ये दल वर्षों से आपस में लड़ते रहे हैं। नेता कमरे में बैठकर गठबंधन कर लेंगे लेकिन जमीन पर इसका ज्यादा असर नहीं दिखेगा।

कुछ आजम खां इधर भी हैं

amar singh speaks on SP and BSP alliance.
आजम खां - फोटो : amar ujala

मॉब लिंचिंग (भीड़ की हिंसा) पर अमर सिंह ने कहा, मन की बात में पीएम मोदी इसकी निंदा कर चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट कानून बनाने के लिए कह चुका है। समूह द्वारा की जाने वाली हत्या प्रायोजित आंदोलन में आती है। ये काम शरारती व उपद्रवी तत्व करते हैं।

उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा, सपा में आजम खां हैं तो कुछ आजम इधर (भाजपा में) भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed