फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amar singh speaks on modi relations with corporate world.

कॉरपोरेट घरानों से रिश्तों पर खुलकर पीएम मोदी के समर्थन में आए अमर सिंह, कांग्रेस को घेरा

Tue, 31 Jul 2018 04:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 31 Jul 2018 04:18 AM IST
विज्ञापन
amar singh speaks on modi relations with corporate world.
अमर सिंह व पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : amar ujala

कॉरपोरेट घरानों से रिश्तों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जवाब के अगले ही दिन सोमवार को सांसद अमर सिंह उनके पक्ष में खड़े हो गए। कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा, अंबानी व अडानी घराने का विकास चार साल में नहीं हुआ है। ये दशकों पहले उस समय अस्तित्व में आए जब कांग्रेस सत्ता में थी।

विज्ञापन


किसी जमाने में सपा में नंबर-2 की हैसियत रखने वाले अमर सिंह आजकल राज्यसभा में असंबद्ध सदस्य हैं। सपा से संबंधों में खटास के बाद वह भाजपा, खासकर मोदी व योगी के पक्ष में खुलकर बोल रहे हैं। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा, वह भाजपा में शामिल हों या न हों लेकिन इसके पक्ष में प्रचार करेंगे।
विज्ञापन


अमर सिंह एक सप्ताह में दो बार लखनऊ आ चुके हैं। 23 जुलाई को वह मुख्यमंत्री योगी से मिले और रविवार को 81 परियोजनाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल हुए। शाम को वह फिर मुख्यमंत्री निवास पर एक कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेरेमनी में प्रधानमंत्री ने जब औद्योगिक घरानों से संबंधों पर विपक्षी हमलों का जवाब दिया तब उन्होंने अमर सिंह का नाम लिया था। कहा था कि अमर सिंह जानते हैं कि पर्दे के पीछे विपक्षी नेता उद्योगपतियों के साथ क्या करते रहे हैं?

राहुल गांधी, पीएम मोदी पर करते रहे हैं हमले

प्रधानमंत्री के इस बयान के 24 घंटे बाद ही अमर सिंह उनके साथ खड़े नजर आए। उन्होंने ट्वीट कर कहा, कॉरपोरेट से संबंधों को लेकर प्रधानमंत्री की आलोचना पूर्वाग्रही नजरिये से की जाती है। अंबानी और अडानी का विकास चार साल में नहीं हुआ। ये घराने दशकों पहले उस समय अस्तित्व में आए जब कांग्रेस सत्ता में थी। गौरतलब है, कांग्रेस व राहुल गांधी प्रधानमंत्री पर अंबानी व अडानी घरानों से निकटता और उन्हें लाभ पहुंचाने को लेकर हमले करते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed