फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amar singh speaks about socialism.

अमर सिंह का तंज, ‘अब समाजवाद का मतलब, बेटा बड़ा हो गया है, कुर्सी खाली करो’

Wed, 03 Oct 2018 02:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 03 Oct 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
amar singh speaks about socialism.
राज्यसभा सांसद अमर सिंह - फोटो : amar ujala

राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने कहा कि मालिक ने सबको इंसान बनाया है और हम लोगों ने उसे हिंदू और मुसलमान में बांट दिया । उन्होंने आजम खां, अखिलेश और मुलायम पर तीखा हमला किया। कहा कि आज के समाजवाद का मतलब है, अब लड़का बड़ा हो गया, सीएम की कुर्सी खाली करो।

विज्ञापन


अमर सिंह मंगलवार देर रात बाराबंकी के नगरपालिका हाल में गांधी जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित सामाजिक सहभागिता सम्मान समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि आजम खां जैसे असुर जब मारने-पीटने की बात करते हैं तो मैं बकरीद के बकरे की तरह तैयार हो जाता हूं। अमर सिंह ने कहा कि मुलायम का परिवार ही नहीं, रिश्तेदार के रिश्तेदार तक को कुर्सी पर बैठाने के लिए समाजवाद का सहारा लिया जाता है।

विज्ञापन

'मौका पाकर किसी भी दल में हो जाते हैं शामिल'

अमर सिंह ने बेनी प्रसाद वर्मा को दलबदलू बताया। कहा कि मौका पाकर वह किसी भी दल में शामिल हो जाते हैं।

अमर सिंह राज्यसभा सदस्य हैं। उनका कहना है कि वह भाजपा में शामिल नहीं होंगे लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए लोकसभा चुनाव में प्रचार करेंगे। अमर सिंह पहले भी सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अखिलेश व मुलायम पर करारे हमले कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed