फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amar singh says I will not fight general election on SBSP ticket.

अमर सिंह ने आजमगढ़ से चुनाव लड़ने से किया इंकार, कहा- मैं योगी और मोदी के साथ

Thu, 02 Aug 2018 03:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 02 Aug 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
amar singh says I will not fight general election on SBSP ticket.
अमर सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

सांसद अमर सिंह ने आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने के कबीना मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के ऑफर को अस्वीकार कर दिया। उन्होंने कहा कि किसी एक सीट पर चुनाव लड़ने के बजाय वे पूरे प्रदेश व देश का दौरा करना पसंद करेंगे।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने सुभासपा में शामिल होने की संभावनाओं को खारिज कर दिया। अमर सिंह ने कहा, वे बुआ और बबुआ नहीं, योगी और मोदी के साथ हैं।

आजमगढ़ से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि उनकी ओमप्रकाश राजभर से इस बारे में कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने कहा, मेरा राज्यसभा का चार साल का कार्यकाल बचा है। ऐसे में वह किसी एक क्षेत्र तक खुद को सीमित नहीं करना चाहते हैं।

विज्ञापन

'विधानसभा चुनाव में भी किया था भाजपा का समर्थन'

उन्होंने फिर कहा, कि वे भाजपा में शामिल होने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। वह मोदी को पसंद करते हैं और उनके समर्थन में खड़े हैं। अमर सिंह ने विधानसभा चुनाव के दौरान भी खुलकर भाजपा का समर्थन किया था लेकिन भाजपा ज्वॉइन नहीं की थी।

उन्होंने भाजपा में शामिल होना या नहीं होना उनके हाथ में नहीं है, कहकर भविष्य में भगवा ब्रिगेड में नया ठिकाना होने का संकेत भी दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed