राम गोपाल RETURNS: अमर सिंह बोले अब मुझे निकाला जा सकता है
उन्होंने कहा कि रामगोपाल ने कहा था अमर सिंह को पार्टी से निकाल दिया जाएगा। मैं एक बार निकाला जा चुका हूं, दोबारा निष्कासन के लिए तैयार हूं। रामगोपाल इनसाइडर हैं वह हमेशा इनसाइडर ही रहेंगे और मैं आउट साइडर हूं, आउट साइडर रहूंगा।
अमर सिंह ने ये भी कहा कि मैं राजनीति में रहूं या न रहूं, पार्टी में रहूं या न रहूं लेकिन मुलायम सिंह को कभी नहीं छोड़ सकता।
देखें, क्या बोली मयावती
अमर सिंह ने बताया, मैं मुलायम सिंह को तब से जानता हूं जब वह बहुत बड़े नेता नहीं थे न ही बहुत छोटे नेता थे। वह एक ऐसे इंसान हैं जो अपने पुराने साथियों को नहीं भूलते। उन्होंने कहा कि दूसरे लोग भले इस्तेमाल करके छोड़ दें लेकिन मुलायम सिंह अपने दोस्तों का साथ नहीं छोड़ते।
वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस बारे में कहा कि ये सब ऊपरी दिखावा है। यादव परिवार में झगड़े की वजह से वोट अखिलेश और शिवपाल के खेमे में बंट गया है। उन्होंने मुस्लिमों वोटरों से अपील की कि वे आने वाले चुनाव में सोच-समझकर वोट दें और दिखावे में न आएं।