फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amar singh reacts on ram gopal yadav re-entry in samajwadi party

राम गोपाल RETURNS: अमर सिंह बोले अब मुझे निकाला जा सकता है

Fri, 18 Nov 2016 03:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 18 Nov 2016 03:30 AM IST
विज्ञापन
amar singh reacts on ram gopal yadav re-entry in samajwadi party
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
रामगोपाल यादव की पार्टी में वापसी के बाद प्रत‌िक्र‌ियाएं म‌िलनी शुरू हो गई हैं। इस मामले में अमर स‌िंह ने कहा क‌ि ये नेताजी की पार्टी हैं वह अपनी मर्जी से किसी को भी निकाल या वापस ले सकते हैं। नेताजी बड़े दिलवाले हैं वह पार्टी के बाप हैं उनके फैसले को कौन चुनौती दे सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा क‌ि रामगोपाल ने कहा था अमर स‌िंह को पार्टी से निकाल दिया जाएगा। मैं एक बार निकाला जा चुका हूं, दोबारा निष्कासन के लिए तैयार हूं। रामगोपाल इनसाइडर हैं वह हमेशा इनसाइडर ही रहेंगे और मैं आउट साइडर हूं, आउट साइडर रहूंगा। 
विज्ञापन


अमर स‌िंह ने ये भी कहा क‌ि मैं राजनीति में रहूं या न रहूं, पार्टी में रहूं या न रहूं लेकिन मुलायम स‌िंह को कभी नहीं छोड़ सकता। 

देखें, क्या बोली मयावती

amar singh reacts on ram gopal yadav re-entry in samajwadi party
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala

अमर स‌िंह ने बताया,  मैं मुलायम स‌िंह को तब से जानता हूं जब वह बहुत बड़े नेता नहीं थे न ही बहुत छोटे नेता थे। वह एक ऐसे इंसान हैं जो अपने पुराने साथियों को नहीं भूलते। उन्होंने कहा क‌ि दूसरे लोग भले इस्तेमाल करके छोड़ दें लेकिन मुलायम स‌िंह अपने दोस्तों का साथ नहीं छोड़ते।

वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस बारे में कहा क‌ि ये सब ‌ऊपरी दिखावा है। यादव परिवार में झगड़े की वजह से वोट अखिलेश और शिवपाल के खेमे में बंट गया है। उन्होंने मुस्लिमों वोटरों से अपील की क‌ि वे आने वाले चुनाव में सोच-समझकर वोट दें और दिखावे में न आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed