{"_id":"587e37804f1c1b3403effbeb","slug":"amar-singh-reaction-on-ec-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानें, सपा में 'अखिलेश युग' की शुरुआत पर क्या बोले अमर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानें, सपा में 'अखिलेश युग' की शुरुआत पर क्या बोले अमर सिंह
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 18 Jan 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
अमर सिंह
- फोटो : amar ujala
सपा में पार्टी के नाम व सिंबल को लेकर हुए विवाद पर अखिलेश यादव के पक्ष में फैसला आने के बाद अमर सिंह ने इस अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह सपा में अखिलेश युग की शुरुआत है। मैंने हमेशा ही उन्हें आशीर्वाद दिया है।
विज्ञापन
सपा के विवाद में कथित तौर पर षडयंत्र के आरोपी अमर सिंह का कहना है कि मुलायम सिंह यादव उन्हें खलनायक नहीं मानते हैं, बाकी जिसे जो कहना है कहे।
वो मुलायम या अखिलेश किस की तरफ हैं? इस पर अमर ने कहा कि मैंने फैसले के काफी पहले ही कह दिया था कि मैं किसी भी तरफ नहीं हूं और इलाज करवाने के लिए लंदन जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं सपा से निष्कासित हूं ये बात मैं स्वीकार करता हूं।
विज्ञापन
भाजपा के इशारे पर सपा में कलह करवाने के आरोप पर उन्होंने कहा कि मैं भाजपा के लिए काम नहीं करता, जिस दिन मुझे भाजपा में जाना होगा, डंके की चोट पर ये बात कहूंगा और खुले आम जाऊंगा।
विज्ञापन