{"_id":"5b87933542c7924655337194","slug":"amar-singh-meets-governor-and-chief-minister-yogi-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर सिंह ने राज्यपाल व सीएम योगी से मिलकर की आजम पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर सिंह ने राज्यपाल व सीएम योगी से मिलकर की आजम पर कार्रवाई की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
आजम खां के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अमर सिंह ने बुधवार की शाम राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने दोनों को आजम के बयान की वह सीडी भी सौंपी, जिसमें आजम ने अमर सिंह की बेटी के खिलाफ बयान दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के यहां से निकलने के बाद मीडिया से उन्होंने कहा कि हमने राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मिलकर आजम खां के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
रामपुर जाने के कार्यक्रम के बारे में अमर सिंह ने कहा कि बृहस्पतिवार को वह सीतापुर व शाहजहांपुर होते हुए रामपुर पहुंचेंगे। वहां वह आजम से अनुरोध करेंगे कि वह उनकी नाबालिग बेटियों को तेजाब से न जलाएं।
विज्ञापन
अमर ने कहा कि अगर मुलायम सिंह व अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर बयान जारी कर आजम को ऐसा बयान देने पर फटकारा होता तो हमें राज्यपाल व मुख्यमंत्री से गुहार नहीं लगानी पड़ती।
विज्ञापन