{"_id":"5b63f31e4f1c1b6e118b7127","slug":"amar-singh-denied-to-fight-loksabha-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर सिंह बोले, चुनाव नहीं लडूंगा, मोदी-योगी के लिए आक्रामक प्रचार करूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर सिंह बोले, चुनाव नहीं लडूंगा, मोदी-योगी के लिए आक्रामक प्रचार करूंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य अमर सिंह
- फोटो : amar ujala
राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं को खारिज किया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को साफ किया कि वह चुनाव लड़ने नहीं जा रहे हैं। बतौर निर्दलीय सांसद उनका कार्यकाल अभी चार साल बचा है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में वह पीएम नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में आक्रामक प्रचार करेंगे। सपा-बसपा के गठबंधन पर निशाना साधते हुए अमर सिंह ने कहा, वह बुआ-बबुआ की जोड़ी का समर्थन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की ओर से आजमगढ़ सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश के बाद अमर सिंह के वहां से लड़ने की अटकलें लगाई जाने लगी थीं। मगर, उन्होंने बृहस्पतिवार को ट्वीट करके इन अटकलों पर विराम लगा दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
ट्वीट में लिखी ये बातें
उन्होंने ट्वीट में कहा- वह राज्यसभा में निर्दलीय सांसद हैं। अभी चार साल का कार्यकाल बाकी है। ऐसे में वह अपना कार्यकाल छोड़कर चुनाव नहीं लड़ेंगे बल्कि मोदी व योगी के लिए प्रचार करेंगे।
There is lot of speculation about my contesting election from #azamgarh. I am an independent MP & still 4yrs of my tenure is left. I will prefer to do aggressive campaigns for @PMOIndia & @myogiadityanath as I don’t approve bua-babua Jodi @BJP4India @samajwadiparty @yadavakhilesh
— Amar Singh MP (@AmarSinghTweets) August 2, 2018