{"_id":"e886c567506271c5bf0e5a7aaa0fd38b","slug":"amar-singh-can-not-join-sp-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा में नहीं आ सकते अमर, जानिए क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में नहीं आ सकते अमर, जानिए क्यों?
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 26 Aug 2014 02:18 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने कहा है कि अमर सिंह के सपा में आने की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
इस तरह का कोई प्रस्ताव न तो हमारी तरफ से उनको दिया गया है और न ही उन्होंने इस मुद्दे पर कोई बात की है।
गौरतलब है कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद अमर सिंह के सपा में आने की चर्चा तेज हो गई थी।
शिवपाल यादव ने ही मुलायम सिंह व अखिलेश यादव से अमर सिंह की मुलाकात कराई थी।
सोमवार को पत्रकारों द्वारा इस मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि न तो हमारी ओर से उनको इस तरह का कोई प्रस्ताव दिया गया और न ही अमर सिंह ने सपा में आने इच्छा जताई है।
शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश के 24 जिलों में बाढ़ की स्थिति है। नेपाल व उत्तराखंड से नदियों में आए पानी से बाढ़ की स्थिति पैदा हुई है।
इसको लेकर सर्वे किया जा रहा है। 6 जिलों का सर्वे हो चुका है। बाढ़ राहत कार्यों में मदद के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेजा गया है।
केंद्र सरकार अगर कोई मदद करती है तो ठीक, नहीं तो प्रदेश सरकार अपने संसाधनों से बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव मदद करेगी।
उन्होंने कहा कि बारिश नहीं होने से कई जिलों में सूखे की स्थिति है। प्रदेश सरकार नहरों में पानी उपलब्ध करा रही है।
किसानों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है ताकि वो फसलों की सिंचाई कर सकें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही ऐसी योजना लेकर आ रही जिसके तहत महिलाओं को दो फीसदी ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।